Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कई प्रतिनिधियों से की मुलाकात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कई प्रतिनिधियों से की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कई प्रतिनिधियों से की मुलाकात

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/संयोजिका अध्यक्ष संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि राज्य सरकार झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/संयोजिकाओं को पारा शिक्षक की तर्ज पर स्थायी सेवा शर्त नियम बना कर स्थायी करे, आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका के तर्ज पर मानदेय, 5 लाख का निःशुल्क बीमा, साल में 2 साड़ी दिया जाना, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लागू किए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी उचित मांगों पर राज्य सरकार यथोचित कार्यवाही करेगी। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद सिंह, श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सुश्री अम्बा प्रसाद, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, कोषाध्यक्ष अनीता देवी, प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ (बड़कागांव प्रखंड, जिला हजारीबाग) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के समस्त प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी सहिया दीदियों को मासिक प्रोत्साहन राशि के बदले वेतनमान, पेंशन का लाभ, सहियाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग दिए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे। मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की दीदियों को उनके उचित मांगों पर यथोचित विचार करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर विधायक श्री दशरथ गगराई, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ की सहिया दीदी श्रीमती विमला कुमारी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती सरस्वती देवी, श्रीमती सुषमा देवी, श्रीमती गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह जीत लोकतंत्र की जीत है दृढ़ निश्चय की जीत है नफरत हारी है :राकेश तिवारी
    Next Article बर्मामाइंस चुना भट्टा में पानी की आपूर्ति बंद किये जाने से त्राहिमाम….

    Related Posts

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    June 1, 2025

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    June 1, 2025

    स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    बकरीद की तैयारी जोरों पर: जमशेदपुर में बकरों का हाट लगा

    एनटीपीसी द्वारा FC शर्तो का उल्लंघन कर ट्रांसपोर्टेशन के मामले एनजीटी ने जारी किया नोटिस

    टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई करवाकर करोड़ों रु का भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध वाहन मालिकों ने की बैठक

    कांग्रेस नेता आत्मानंद पांडेय की माता के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया शोक

    राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में हुआ पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव

    मीहीजाम नगर परिषद में राजद का नगर अध्यक्ष का हुआ चुनाव

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.