Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा जिला स्तरीय समारोह, टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा जिला स्तरीय समारोह, टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धूमधाम से मनाया जाएगा 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा जिला स्तरीय समारोह, टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन

    पूर्वी सिंहभूम जिल में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता से मनाया जाएगा । समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा – निर्देश दिया गया । बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक गज परियोजना, जमशेदपुर श्री अभिषेक कुमार, डीएफओ सुश्री ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा समेत अन्य वरीय एवं विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर बैठक में विमर्श किया गया एवं संबधित पदाधिकारियों को आयोजन से संबंधी जिम्मेदारी दी गई । उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है । गौपाल मैदान में पूर्वा. 09:05 बजे झंडोतोलन किया जाएगा । वहीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया है जिसमें विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे।

    अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/नगर निकाय पदाधिकारी को स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर उनके घर जाकर सम्मानित करने का निदेश दिया गया । वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण का निदेश संबंधित नगर निकाय पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया । स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पेंटिग/ड्रॉइंग आदि कंप्टिशन कराये जाएंगे, प्रभात फेरी निकाली जाएगी। गोपाल मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल की तैयारी एवं इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी विशेष पदाधिकारी-जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को देते हुए एनडीसी एवं जुस्को के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही गई। जुस्को प्रबंधन को मैदान की साफ-सफाई एवं रखरखाव तथा डीएसपी ट्रैफिक को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल में अग्निशामक वाहन तथा एंबुलेंस की तैनाती रहेगी ।

    *10 अगस्त से शुरू होगा परेड का पूर्वाभ्यास*

    परेड में 8 टुकड़ियां शामिल होंगी जिनमें आर.ए.एफ, डी.ए.पी(महिला/पुरुष), जैप-6, होमगार्ड, एनसीसी (महिला/पुरूष ), स्कॉउट एंड गाइड को शामिल किया जाएगा। रिहर्सल कार्यक्रम चार दिनों का होगा जिसमें 10, 11, 12 को अभ्यास के पश्चात 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा ।

    बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, एनईपी निदेशक श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, एलडीएम, RAF, NCC, Scout & guide, टाटा स्टील, नुवोको, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्थानांतरण रद्द होने के उपरांत सीओ वीणा भारती ने दिया योगदान
    Next Article छात्र जदयू बेगुसराय के द्वारा एलएनएमयू यूनिवर्सिटी के कुलपति का किया गया पुतला दहन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.