Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आम लोगों में जागरूकता हेतु रथ घूम घूम कर करेगा जागरूक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आम लोगों में जागरूकता हेतु रथ घूम घूम कर करेगा जागरूक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय जामताड़ा परिसर से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर जागरूकता हेतु रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    मां का दूध नवजात बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार – उपायुक्त

    विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आम लोगों में जागरूकता हेतु रथ घूम घूम कर करेगा जागरूक

    आज दिनांक 03.08.2023 को समाहरणालय जामताड़ा परिसर से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा,अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, अंचल अधिकारी श्री मनोज कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान द्वारा संयुक्त रूप से विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) हेतु जन जागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    *मां के दूध के सेवन से नवजात को कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है*

    जागरूकता रथ को रवाना करते हुए उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कहा कि मां का दूध नवजात बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है। मां के दूध के सेवन से नवजात को कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है। चिकित्सक भी सलाह देते हैं कि जन्म से 6 माह तक बच्चों को सिर्फ मां का ही दूध दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य प्रसूता व शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान के लिए जागरूकता को बढ़ाना है। वहीं उन्होंने इस अभियान को लेकर सफल बनाने के लिए विभाग के कर्मियों को प्रोत्साहित किया।

    *उपायुक्त ने हस्ताक्षर कर अभियान का किया शुरुआत*

    इस मौके पर स्तनपान अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा, उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, अंचल अधिकारी श्री मनोज कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान सहित अन्य विभागीय पदाधिकारियों व कर्मियों ने हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

    जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान ने बताया कि यह जगरूकता रथ जिला अंतर्गत सभी प्रखंडो के विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक करेगा। वहीं इस अवसर पर पूरे सप्ताह भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका , आंगनबाडी सेविका सहायिका सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड आदिवासी महोत्सव में होगा आदिवासी संस्कृति,परम्परा और खानपान का अदभुत समागम
    Next Article डायन प्रथा कानूनन अपराध इसके जड़ से उन्मूलन के लिए सामूहिक स्तर पर जागरूकता एवं प्रयास की है आवश्यकता – उपायुक्त

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.