Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडे के नेतृत्व में वर्तमान हेमंत सरकार के विरोध में वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडे के नेतृत्व में वर्तमान हेमंत सरकार के विरोध में वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडे के नेतृत्व में वर्तमान हेमंत सरकार के विरोध में वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस मशाल जुलूस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। भाजयुमो द्वारा वर्तमान हेमंत सरकार के जनविरोधी नीति, भ्रष्टाचार, स्थानीय नीति, बेरोजगारी , पारा शिक्षकों के साथ उचित न्याय नहीं होना,युवाओं को रोजगार नहीं देने के विरोध और तुष्टीकरण नीति के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन झारखंड सरकार के द्वारा गलत स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति, भ्रष्टाचार, युवाओं को रोजगार , पारा शिक्षकों के साथ उचित न्याय नहीं करने के विरोध में भाजयुमो के तत्वधान में वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। महागठबंधन सरकार ने आम जनों को झांसे में लाकर और झारखंडीयों को बरगला कर सत्ता हथियाने का काम किया है। सत्ता में आने के बाद सरकार ने राज्य के लोगों को ठगने का काम किया हैं। श्री मंडल ने कहा कि वर्तमान जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने लगातार हिंदू सभ्यता संस्कृति और आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम किया हैं। विधायक के कार्यकाल में गौ हत्या ,गौ तस्करी ,लव जिहाद धर्मांतरण जैसे अनैतिक कार्यों को बढ़ावा मिला हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जब से जामताड़ा का मौलाना इरफान अंसारी विधायक बना है, तब से उसकी मानसिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। इसे इलाज की जरूरत है ए सिर्फ हिंदुओं को बेवकूफ बनाने का काम कर रहा है इसके समय में लव जिहाद गौ तस्करी, गौ हत्या ,धर्मांतरण के मामले में काफी बढ़ोतरी हो गई है इतना विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ाकर अपने वोट बैंक बनाने का काम कर रहा है । जिला प्रशासन को बांग्लादेशियों को चिन्हित कर अविलंब बांग्लादेश भेजने का काम करना चाहिए झारखंड में गौ हत्या प्रतिबंध होने के बावजूद भी जामताड़ा विधानसभा में गौ हत्या जैसे मामले में काफी बढ़ोतरी हो गई है, इसका ताजा उदाहरण पबिया में देखने को मिला है। विधायक इरफान अंसारी मंदिरों में घुसकर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रहा है। मंदिर में घुसकर तिलक को मिटा कर हिंदू का वोट नहीं चाहिए कहना हिंदू धर्म और हिंदू समाज का अपमान है जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक इरफान अंसारी का विधानसभा में यह कहना कि आदिवासी कितना तेज कैसे हो गया है यह यह जो है आदिवासी समाज का अपमान है जो भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, सुकुमार सरखेल, दुबराज मंडल ,सुनील हांसदा सतीश सिंह, महेंद्र मंडल अर्जित मिश्रा, अशोक मंडल , नागेश्वर मंडल प्रदीप रावत ,ुप्रकाश चौधरी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी के द्वारा श्रीमती देविका सिंह को राष्ट्रीय इंटक महिला कमिटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर…
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला के नव पदस्थापित जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी ने दी शुभकामनायें

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.