राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी के द्वारा श्रीमती देविका सिंह को राष्ट्रीय इंटक महिला कमिटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर देविका सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, महामंत्री संजय सिंह झारखंड इंटक के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे जी, रघुनाथ पांडे जी को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। देविका सिंह को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर झारखंड इंटक के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी, संजय कुमार सिंह, राकेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे के साथ श्रीमती देविका सिंह को बधाई दी बधाई देने वालों में शशि अचार्या , संगीता तिवारी, उषा सिंह, सुजाता सिंह, विद्या सिंह, कांति पांडे, पूर्णिमा सिंह,पी एन तिवारी, शामिल है