Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नूंह हिंसा किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा, उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर का बयान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नूंह हिंसा किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा, उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर का बयान

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2023Updated:August 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नूंह हिंसा में अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं जबकि 70 लोग हिरासत में

     

     

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित और षड्यंत्र के तहत यात्रा पर हमला किया गया। सीएम ने आश्वासन दिया कि किसी भी उपद्रवी को छोड़ा नहीं जाएगा। नूंह हिंसा में दो पुलिसकर्मी समेत अब तक 5 की मौत हो चुकी है।

     

    सीएम खट्टर ने कहा, ‘नूंह में घटना हुई बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सोमवार दोपहर 1-2 बजे घटना हुई। एक समाज की यात्रा निकल रही थी जो कि हर साल आयोजित होती है। एक षडयंत्र के तहत उस यात्रा पर आक्रमण किया गया। पुलिस के ऊपर भी हमला हुआ। यात्रा रोकी गई। वाहनों को आग लगा दी गई जो कि किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करती है।’

     

    अचानक हुई हिंसा नहीं मालूम पड़ती: अनिल विज

    उधर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला में कहा कि नूंह में हिंसा अचानक हुई प्रतीत नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘जिस स्तर पर हिंसा हुई और जिस तरह यह अलग-अलग जगहों पर हुई, जिस तरह से पत्थर एकत्र किए गए, जिस तरह हथियार दिखाए गए, जिस तरह गोलियां चलाई गईं, उससे ऐसा नहीं लगता कि यह सब अचानक हुआ है।’ विज ने कहा कि वहां दोनों समुदाय शांति से रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य एवं देश में शांति भंग करने का इरादा रखने वाले किसी ने इस घटना की साजिश रची।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा कुल 28नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र।
    Next Article नौला वहियार से पुलिस ने किया एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद क्षेत्र में सनसनी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.