Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सचिवालय में चयनित खिलाड़ी को अधिकारी ने किया सम्मानित
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बिहार सचिवालय में चयनित खिलाड़ी को अधिकारी ने किया सम्मानित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनंत कुमार की रिपोर्ट
    तेघड़ा ,बेगूसराय :”परिश्रम कभी बेकार नहीं जाती .और सफलता एक ना एक दिन जरूर मिलती है.यह कहाबत अपने आप में उदाहरण नहीं सत्य को प्रमाणित करने वाला एक कथन है. तस्वीर आज तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के अधिकारी कक्ष से है ,जहां अनुमंडल पदाधिकारी एवं अवर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत दुलारपुर गांव के रहने वाले वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिनंदन कुमार उर्फ चीकू जिन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया .इस सम्मान के पीछे की कहानी काफी रोचक है ,अभिनंदन कुमार चीकू जो मूल रूप से दुलारपुर के रहने वाले हैं .यह एक वॉलीबॉल के खिलाड़ी हैं ।पिता रामकुमार सिंह जो भारतीय सेना में एक कर्मी थे सेवा के दौरान वर्ष 2000 में उनकी मौत हो गई ,अभिनंदन कुमार चीकू दो भाई और दो बहन जिसमें से यह सबसे छोटे हैं. बड़े भाई जो सेना में ही कार्यरत है एक बहन जो नर्स है .अभिनंदन कुमार चीकू वर्ष 2006 से वॉलीबॉल खेलना प्रारंभ किए .प्रारंभ से ही यह ग्रामीण क्लब दुलारपुर के मैदान से वॉलीबॉल खेल की यात्रा को प्रारंभ किया ,इन्होंने अभी तक कुल 18 बार राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिरकत किया ,अभी भी यह ग्रामीण क्लब दुलारपुर के ही खिलाड़ी है लेकिन जब बात बिहार वॉलीबॉल संगठन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की सूची में सूचीबद्ध होने का समय आया तो यह नालंदा जिला की टीम में चयनित हुए ,उन्हें बेगूसराय के टीम में स्थान नहीं मिला । वर्तमान समय में इनका चयन बिहार सरकार की सचिवालय में जल संसाधन विभाग में बतौर क्लर्क के पद पर खेल कोटा से ही चयनित हुए उसके बाद आज अधिकारियों ने इन्हें कार्यालय में बुलाकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया. यह छन अपने आप में काफी भावुक था जब इस पूरे प्रकरण को लेकर उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि ,मेरे लिए इस खेल की यात्रा में बहुत सारे तथ्य छुपे हुए हैं , मैंने बिना किसी प्रशिक्षण का ग्रामीण क्लब दुलारपुर के मैदान में वर्षों तक वॉलीबॉल खेलते रहा,एक दौर वर्ष 2018-19 का भी आया जब लगा कि अब खेल छूट जाएगा मेरा पैर टूट गया मैं काफी घबरा गया ,विचलित हो गया फिर भी धीरे-धीरे मैंने प्रयास किया और आज इस मुकाम को मैंने हासिल किया इसको हासिल करने के पीछे मेरे पूरे परिवार ,मेरे मित्र और बिहार वॉलीबॉल संगठन के अधारियो एवं मेरे अग्रजो का अहम योगदान है। मैंने कभी भी उतावलापन और धैर्य खो कर काम नहीं किया। कुछ लोग थे जो बार-बार हमें विचलित करने की कोशिश करते थे लेकिन मैं उन्हें भी हंसकर जवाब देता था आज वह सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: अमरनाथ सिंह हत्याकांड मे शामिल अपराधी गिरफ्तार,1 पिस्टल 6 जिंदा कारतूस बरामद
    Next Article हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा पर पत्थरबाजी, कई गाड़ियों को भी फूंका; इंटरनेट सेवा बंद

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.