Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सचिव, ग्रामीण विकास विभाग चन्द्रशेखर द्वारा किया गया विकास योजनाओं का अवलोकन, जिले में विकास कार्यों की गति को बताया संतोषजनक
    Breaking News झारखंड

    सचिव, ग्रामीण विकास विभाग चन्द्रशेखर द्वारा किया गया विकास योजनाओं का अवलोकन, जिले में विकास कार्यों की गति को बताया संतोषजनक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सचिव, ग्रामीण विकास विभाग चन्द्रशेखर द्वारा किया गया विकास योजनाओं का अवलोकन, जिले में विकास कार्यों की गति को बताया संतोषजनक

    जमशेदपुर सदर एवं घाटशिला प्रखण्ड में मनरेगा, रूर्बन मिशन की विभिन्न योजनाओं का किया गया स्थलीय निरीक्षण

    ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री चन्द्रशेखर द्वारा शनिवार देर शाम तक पूर्वी सिंहभूम जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया गया। साथ में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, बीडीओ जमशेदपुर श्री प्रवीण कुमार, बीडीओ घाटशिला श्री कुमार एस अभिनव व डीआरडीए की टीम मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में सचिव, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अमृत सरोवर, मनरेगा का बिरसा हरित ग्राम योजना, रूर्बन मिशन के अंतर्गत कला मंदिर द्वारा बनाये गए हेरिटेज विलेज, फ्लाई ऐश, टेलरिंग यूनिट आदि का अवलोकन किया गया।

    निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जमशेदपुर सदर प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना का मुआवना किया गया। पूर्व में क्रियान्वित बिरसा हरित ग्राम योजना को देखकर संतुष्टि जतायी तथा इस वित्तीय वर्ष के योजना के चयन पर जिला प्रशासन एवं विशेषकर उप विकास आयुक्त को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से इस जिला में गड्ढ़ा खुदाई के कार्य में अच्छी उपलब्धि है, पौधरोपण करते हुए गड्ढ़ा भराई के कार्य को भी ससमय पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही

    एनएमएमएस(नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एप) में प्रतिदिन मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने, ससमय मजदूरों का मजदूरी भुगतान, एरिया ऑफिसर एप में निरीक्षण प्रतिवेदन अपलोड करने पर बल दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा आवास योजनाओं में प्रगति की जानकारी देते सचिव, ग्रामीण विकास विभाग को अवगत कराया गया कि पूरे राज्य में प्रधानमंत्री आवास की प्रगति में यह जिला पहले नम्बर पर है वहीं बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास में पिछले एक महीने में अपेक्षित प्रगति लाते हुए 10वें स्थान से 4वें स्थान पर पहुंचे हैं। सचिव, ग्रामीण विकास विभाग श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि जिले में विकास कार्य की गति काफी अच्छी है इसे जारी रखते हुए सभी इंडिकेटर में और बेहतर करने का प्रयास किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता करते हुए उनकी कार्यशैली को जाना की किस तरह से क्लस्टर और एस.एच.जी ग्राम स्तर पर कार्य कर रहे हैं तथा समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उप विकास अवगत द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में हर महीने सखी संवाद एवं सखी दिवस मनाया जा रहा है। साथ ही सभी स्वयं सहायता समूह को अपना पहचान पत्र बनाने तथा नियमित मासिक बैठक करने का दिशा निर्देश दिया गया है। आर.सेटी प्रशिक्षण में जो अभाव है उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।

    सचिव, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पलाश मार्ट का भी अच्छे से संचालन का निर्देश देते हुए कहा गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर प्लेटफार्म देने का अच्छा माध्यम है। जिले में सागवान के अलावा महोगनी का पौधारोपण के साथ साथ इंटर क्रॉपिंग को भी बढ़ावा दिया जाए। साथ ही बिरसा कूप में भी नयी योजनाओं को लेते हुए अपेक्षित प्रगति लाने की बात कही गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा पुलिस इन दिनों प्रभावी रूप से क्षेत्र में अवैध रूप से किसी भी प्रकार के अवैध नशा के विरुद्ध बहुआयामी अभियान चला रही है
    Next Article पचरूखी ग्राम में एक दिवसीय कानू विकास संघ प्रखंड स्तरीय सम्मेलन रविवार को किया गयाआयोजित

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.