Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुर्सी टूटने पर प्रधानाध्यापक सीताराम साव का दरवाजे बंद कर छात्राओं का सामूहिक पिटाई से 7 बच्ची हुई बेहोश होकर अस्पताल में हुई भर्ती
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    कुर्सी टूटने पर प्रधानाध्यापक सीताराम साव का दरवाजे बंद कर छात्राओं का सामूहिक पिटाई से 7 बच्ची हुई बेहोश होकर अस्पताल में हुई भर्ती

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सुमन कुमार की रिपोर्ट

    शाम्हो,बेगूसराय:जिले के शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर बरारी पंचायत के मध्य विद्यालय अकबरपुर चालीस के प्रभारी के पिटाई से दर्जनभर से अधिक छात्र छात्रा जख्मी हो गए। जिसमें 7 बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया जा रहा है। पिटाई से कई छात्राएं बेहोशी की हालत में अस्पताल लाई गई है। मौके पर पुलिस पहुंच कर प्रभारी सीताराम को पकड़ थाना ले आई है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।

    घटना के संबंध में विद्यालय में मिड डे मील बनाने वाली सुलेखा देवी ने बताया कि विद्यालय की एक कुर्सी टूट गई थी। इसी आरोप में विद्यालय प्रभारी छात्र छात्राओं को अलग रूम में ले जाकर बंद कमरे में पिटाई की, जिसमें दो बच्चों के सर फूटे एवं कई बच्चियां बेहोश हो गई। मौके पर हल्ला हुआ और ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद थाना को सूचना की गई।  पुलिस पहुंची और अस्पताल से एंबुलेंस मंगाया गया। घायल बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया। अस्पताल जाने वाले बच्चियों के अलावे कई बच्चे बच्चियां ऐसी हैं जो शिक्षक की पिटाई से जख्मी हुए हैं।

    ग्रामीण पुरुषोत्तम झा, दिनेश झा के साथ कई ग्रामीणों ने बताया कि उक्त शिक्षक पहले भी छात्र-छात्राओं की पिटाई करते थे।  दिनेश झा ने बताया कि उनके घर की एक बच्ची को 2 माह पूर्व शिक्षक ने पिटाई की जिससे उसकी एक आंख खराब हो गई। उसका इलाज चल रहा है, फिर उसी बच्ची को आज फिर से शिक्षक की। पिटाई के कारण अस्पताल लाया गया है और अस्पताल में स्लाइन चढ़ाया जा रहा है।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निशांत कुमार ने बताया कि अस्पताल में 7 बच्चियों का इलाज चल रहा है। बच्चियां पिटाई से घबराहट में है दो बच्चियां बेहोश हो रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पूर्वी कुमारी वर्ग 8, संजू कुमारी वर्ग 6, राधा कुमारी वर्ग 8, रिया कुमारी वर्ग 2, बॉबी कुमारी वर्ग 5, राधा कुमारी वर्ग 6, दीप शिखा कुमारी वर्ग 6, गगन कुमारी वर्ग 6 को अस्पताल में स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सनी कुमारी नाम की एक बच्ची का सर फूटा हुआ है।

    प्रभारी प्रधानाध्यापक सीताराम साव ने घटना के बाद थाना में बताया कि उनसे गलती हुई है। बरहाल गांव में अभिभावकों के बीच शिक्षक के प्रति आक्रोश है। अगर मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो प्रभारी प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों से बचा पाना मुश्किल था। इन सारी घटनाओं की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार को दी गई, लेकिन हुए शाम 4:30 बजे तक न तो अस्पताल पहुंचे और ना ही इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिलीपींस: झील में नाव पलटने से 30 की डूबकर मौत, 40 यात्रियों को बचाया गया
    Next Article Ashes 2023: पहली पारी में 283 रन पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट पर 61 रन

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.