Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शांतिपुर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा निर्ममता पूर्वक गोली चलाने की घटना की चिराग ने की कड़ी निंदा
    Breaking News बिहार

    शांतिपुर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा निर्ममता पूर्वक गोली चलाने की घटना की चिराग ने की कड़ी निंदा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार :लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कटिहार जिले में बिजली की सुचारू आपूर्ति को लेकर शांतिपुर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा निर्ममता पूर्वक गोली चलाने की घटना की कड़ी निंदा की है इस घटना को लेकर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री को घेरते हुए बिहार पुलिस प्रशासन को तनाशाह कहा है उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आज फिर बिहार में नीतीश कुमार जी की तानाशाह पुलिस ने एक बिहारी की जान ले ली, गुनाह सिर्फ इतना की अनियमित बिजली बिल के खिलाफ धरना देना। आज पुनः यह साबित हो गया की बिहार में जंगलराज कायम है।मुख्यमंत्री जी आपकी पुलिस समाज की प्रहरी है या कातिल।
    मणिपुर की घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा देश के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध आपत्तिजनक बयान पर ट्वीट कर कड़ा विरोध जताया है चिराग ने नीतीश कुमार को मणिपुर की जगह बेगूसराय कांड मसरख में जहरीली शराब और आरा में नरसंहार पर बोलने की नसीहत दी हैं। चिराग ने ट्वीट मे लिखा है कि अभी बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी ने बयान दिया है कि देश के प्रधानमंत्री जी घबराए हुए है, मणिपुर कांड पर बोलना चाहिए । आप क्यों इतना चिंतित है, आपको भी बेगूसराय कांड पर बोलना चाहिए, मशरक में जहरीली शराब से हुई मौत और आरा में नरसंहार पर भी तो बोलना चाहिए था लेकिन आपसे पूछने के बाद तो आपका बयान आता है कि “हमको तो कुछ मालूम ही नहीं है, दिखवा लेते हैं।माननीय मुख्यमंत्री जी जिनके घर शीशे के होते है वो दूसरों के घरों में पत्थर नहीं मारा करते।उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेष भट्ट ने दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसदन में चर्चा से क्यों भाग रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी :ललन सिंह
    Next Article रांची : माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोलियों से भूनकर हत्या , आदिवासी संगठनों ने बुलाया रांची बंद

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.