टिस्को कमांड इलाका में नही मिल रहा पानी…पवन
जमशेदपुर, टिस्को लीज एरिया सीतारामडेरा में काफी घरों में जुस्को की पानी आपूर्ति नही हो पा रही है। इस संबंध में जुस्को के पानी विभाग के जनरल मैनेजर श्री संजीव कुमार झा से मिलकर जनहित की समश्या से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का शिष्ट मंडल ने मिलकर तथ्यों के साथ बातों को तार्किक ढंग से रखा। पवन ने कहा कि लीज एरिया के लोग नियमित रूप से उपभोक्ता है लगातार पानी बिजली के बिल का भुगतान करते है इसके बावजूद पानी का सप्लाई न होना चिंता का बिषय है। हर घर मे पानी की आपूर्ति नियमित रूप से करना जुस्को की जिम्मेवारी है।
कुछ दिनों से रात 12 बजे पानी की सप्लाई की जा रही है जो सही नही है। पानी न आने के कारण आम जनता काफी परेशान है वह भी सीतारामडेरा जैसे छेत्र में। जबकि टाटा स्टील द्वारा कमांड एरिया में बोरिंग की अभी अनुमति नही दे रखी है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह ने कहा कि तेजी से आबादी बढ़ रही है परन्तु पानी सप्लाई का नेटवर्क दशकों पुराना है इसे जल्द बदलने की मांग की। G M श्री झा ने गंभीरता से समशयो को सुना तथा स्वीकार किया कि इन इलाकों में परेशानी है।
उन्होंने अपने विभाग के अधिकारी श्री राजीव कुमार को निर्देश दिया कि तत्काल नए पाइप लाइन के लिए योजना बनाएं। ज्यादा परेशानी वाले स्थानों को चिन्हित कर समाधान का निर्देश दिया। श्री झा ने बारिश का कम होना भी समश्या का कारण बताया। परन्तु जल्द सितारामडेरा में पानी सप्लाई की समश्या को दूर किये जाने का भरोसा दिया। मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा ने साफ लहजे में चेतवानी दी यदि तय समय सीमा में समाधान नही हुआ बाध्य होकर भारतीय जनता पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, राजन सिंह,सुरेश शर्मा,परमजीत सिंह शामिल थे।

