अवैध करोबार के खिलाफ सिदगोड़ा थाना लगातार चला रही अभियान , मिल रही सफलता
सिदगोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बागुन हातुन , बारीडीह बस्ती , भोजपुर कॉलोनी से चामू सरदार और 2 महिलाओं को एसआई रवि रंजन के साथ मिलकर गिरफ्तार किया |
सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के साथ घर पर बड़े पैमाने पर पिलाई जाती थी , थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि अवैध शराब बेचने और पिलाने पर 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है ,
जबकि महुआ शराब जप्त कर लिया गया है ।सिदगोड़ा पुलिस अपने थाना क्षेत्र से अवैध कारोबारियों के साथ – साथ नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा कस रही हैं

