अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता सुनील कुमार ने झारखंड सरकार द्वारा पारिवारिक स्वास्थ बीमा संबंधी बहू प्रतीक्षित मांग को लागू किए जाने पर झारखंड सरकार , विशेष रूप से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। इससे राज्य कर्मियों तथा शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने में बहुत सुविधा होगी।
ज्ञात हो कि पिछले लंबे समय से शिक्षक नेता श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में पिछले लंबे समय माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी से कई बार मिलकर, उन्हें ज्ञापन देकर, विभिन्न शिक्षक संघ के कार्यक्रमों के मंच से इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाता रहा । माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने हमेशा अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राज्यकर्मियों के हित में इसे लागू करने का आश्वासन दिया था। जो पूरा हुआ।
शिक्षक नेता सुनील कुमार सहित पूरे राज्य के हजारों शिक्षकों ने माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता जी को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया है।

