Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक सैनिक जिन्होंने कारगिल युद्ध में माँ भारत की रक्षा करने में सफल हो गए, परन्तु अपनी पत्नी की रक्षा करने में डबल इंजन की भाजपा सरकार में मणिपुर में असफल हो गए-आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News झारखंड

    एक सैनिक जिन्होंने कारगिल युद्ध में माँ भारत की रक्षा करने में सफल हो गए, परन्तु अपनी पत्नी की रक्षा करने में डबल इंजन की भाजपा सरकार में मणिपुर में असफल हो गए-आनन्द बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक सैनिक जिन्होंने कारगिल युद्ध में माँ भारत की रक्षा करने में सफल हो गए, परन्तु अपनी पत्नी की रक्षा करने में डबल इंजन की भाजपा सरकार में मणिपुर में असफल हो गए-आनन्द बिहारी दुबे

    टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में टेल्को डी. रोड इंजन पार्क से आजाद मार्केट होते हुए न्यु मार्केट हनुमान मंदिर तक कैंडल मार्च सह विरोध मार्च कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे एवं विशिष्ट अतिथिगण में चन्द्रभान सिंह जिला स्तरीय संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर) इंटक, रियाजुद्दीन खान जिला 15-सूत्रीय सदस्य एवं वरीय नेताओं ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि भाजपा के बड़े बड़े नेता कारगिल युद्ध की विजयी को लेकर दंभ भरते रहते है। लेकिन एक सैनिक जिन्होंने कारगिल युद्ध में माँ भारत की रक्षा करने में सफल हो गए, परन्तु अपनी पत्नी की रक्षा करने में डबल इंजन की भाजपा सरकार में मणिपुर में असफल हो गए, उक्त बयान सैनिक ने दिया है, इस घटना ने हर भारतीय के दिल को झकझोर कर रख दिया है। इतना ही नही उस सैनिक ने शांति सेना के रूप में श्रीलंका में अपने कर्तव्य परायणता में भी सफल हुए थे, लेकिन भाजपा सरकार में देश के अंदर ऐसी वैमनस्यता फैली है कि एक आदमी दुसरे आदमी का खुन का प्यासा हो गया है। यह घोर विडम्बना है। *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी एवं भाजपा नेता सैनिकों से माफी मांगे।* मोदी सरकार में डबल इंजन सरकार फेल हो गई है। अब आम जनता घर से बाहर निकलें और मोदी सरकार को सबक सिखाये। अब किसी भी कीमत पर 2024 में मोदी जी को गद्दी से उतारने का कार्य करे। आज मानवता को बचाना है, डबल इंजन की सरकार के आँख के नीचे हमारी माताओं बहनो को निर्वस्त्र कर गलत कार्य की गई । हमें अब अपने माताओं-बहनों के लाज की रक्षार्थ में आगे आना ही होगा।
    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, चन्द्रभान सिंह जिला स्तरीय संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर) इंटक, रियाजुद्दीन खान जिला 15-सूत्रीय सदस्य, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसानगर संजय घोष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, रानी राव, संजय यादव, राज किशोर प्रसाद, नरेंद्र कुमार, देबाशीष घोष, उपेन्द्र तिवारी, रंजीत झा, सतीश कुमार (शिक्षक), संजय कुमार, नवीन कुमार, प्रीतम कुमार, सावन नाग, जसवंत सिंह जस्सी, हरेंद्र मिश्र, श्यामसुंदर प्रसाद, सुनील कुमार लाली, सुखदेव सिंह मल्ली, बिजय यादव, बिजेन्दर साहू, सन्नी सिंह, मनोज कान्त, संध्या दास, प्रियलक्ष्मी देवी, रवि रंजन दयाल, बिजय सिंह, विधुत मायती, संध्या ठाकुर ,उर्मिला देवी, अनिल शर्मा, अजय कुमार दास, बिट्टू शर्मा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशांडिल्य गोत्र का अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित
    Next Article सेवा समर्पण ही आजसू की पहचान है विचारधारा से प्रभावित युवाओं का स्वागत है – सहिस

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.