Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा : यमुना दोबारा खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट हुआ जारी
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा : यमुना दोबारा खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट हुआ जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा : यमुना दोबारा खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट हुआ जारी
    नई दिल्ली. दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इसका कारण यमुना का जलस्तर है. यमुना का जलस्तर शुक्रवार को फिर से खतरे के निशान 205.34 मीटर को पार कर गया. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों ने कल बताया कि यह रात 11 बजे तक 205.45 मीटर तक बढ़ सकता है. इसके साथ ही यमुना के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है. बता दें कि दिल्ली के लोगों को हाल ही में भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ा था.

     

     

     

    केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह 5 बजे यमुना का जलस्तर 205.44 मीटर था. साथ ही सुबह 8 बजे तक इसके घटकर 205.18 मीटर होने की उम्मीद है. इससे पहले शुक्रवार की सुबह जलस्तर 205.34 मीटर था, जबकि गुरुवार को 205.30 मीटर रिकॉर्ड किया गया था. दिल्ली सरकार ने इसके लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं.मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण पिछले दो-तीन दिनों में यमुना के जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला. पिछले आठ दिनों से यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी. इसके बाद मंगलवार की रात आठ बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था. बुधवार सुबह पांच बजे घटकर 205.22 मीटर रह गया, जिसके बाद जलस्तर में फिर से वृद्धि होने लगी और यह खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी.

     

     

     

    वहीं दिल्ली के ऊपरी हिस्से में भारी बारिश होने की स्थिति में, जल स्तर में वृद्धि से राजधानी के बाढ़ग्रस्त निचले इलाकों में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की गति धीमी हो सकती है और उन्हें लंबे समय तक राहत शिविरों में रहना पड़ सकता है. इसका असर शहर में पानी की आपूर्ति पर भी पड़ सकता है, जो वजीराबाद में एक पंप हाउस में पानी भर जाने के कारण चार से पांच दिनों तक प्रभावित रहने के बाद मंगलवार को ही सामान्य हो पाई. इस बीच लोगों को हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को 10 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची: अग्रसेन भवन में निशुल्क कृत्रिम प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन
    Next Article गुरु शिष्या के बीच अनैतिक सम्बन्ध का वीडियो वायरल ग्रामीणों ने दोनो को पकड़ कर बुरी तरह पीटा

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.