Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टमाटर से ज्यादा महंगा मिल रहा है अदरक, कर्नाटक में 400 रुपये प्रति किलो
    Breaking News Business Headlines

    टमाटर से ज्यादा महंगा मिल रहा है अदरक, कर्नाटक में 400 रुपये प्रति किलो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टमाटर से ज्यादा महंगा मिल रहा है अदरक, कर्नाटक में 400 रुपये प्रति किलो
    नई दिल्ली. मानसून की रफ्तार धीरे- धीरे कमजोर हो रही है, लेकिन महंगाई की गति कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. लगभग सभी राज्यों में हरी सब्जियां महंगी हो गई है. भिंडी, शिमला मिर्च, लौकी, परवल और करेले की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है. लेकिन सबसे ज्यादा अचानक टमाटर की कीमतों ने लोगों को परेशान कर दिया. 20 से 40 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 150 से 200 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं, कई राज्यों में इसकी कीमत 100 से 150 रुपये किलो के बीच है. लेकिन टमाटर से भी ज्यादा महंगा अदरक हो गया है. इसकी कीमत लगभग सभी राज्यों में टमाटर से ज्यादा है.

     

     

     

    बिहार की राजधानी पटना में सभी हरी सब्जियों की कीमत में आग लगी हुई है. यहां पर टमाटर 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं, राज्य के दूसे शहरों और कस्बो में इसकी कीमत 100 रुपये किलो भी है. लेकिन बिहार में टमाटर से भी ज्यादा महंगा अदरक हो गया है. पटना में एक किलो अदर की कीमत 240 से 250 रुपये है. यानि कि पटना में टमाटर के मुकाबले अदरक की कीमत दोगुना है.

    इसी तरह कर्नाटक में अभी अदरक की कीमतों में बंपर उछाल आई है. यहां पर एक किलो अदरक की कीमत 400 रुपये हो गई है. कहा जा रहा है कि कर्टनाक में पिछले एक दशक में पहली बार अदरक इतना महंगा हुआ है. महंगाई का आलम यह है कि अब खेतों से अदरक की चोरी शुरू हो गई है. हालांकि, कर्नाटक में टमाटर अदरक के मुकाबले सस्ता है. राजधानी बेंगलुरू में टमाटर की कीमत 130 से 150 रुपये के बीच है.

     

     

     

    इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अदरक टमाटर से महंगा है. यहां पर एक हफ्ते पहले पांडव नगर स्थित लोक मार्केट में टमाटर 200 रुपये किलो के पार पहुंच गया था. कई जगहों पर तो एक किलो टमाटर की कीमत 250 रुपये हो गई थी. लेकिन अब कीमतों में कुछ गिरावट आई है. पांडव नगर में अब टमाटर 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है. लेकिन अदरक रिटेल मार्केट में 240 से 250 रुपये किलो बिक रहा है. खास बात यह है कि एक हफ्ते पहले दिल्ली में अदरक 400 रुपये किलो हो गया था.देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भी जनता महंगाई से परेशान है. राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को टमाटर 200 रुपये किलो बिका. जबकि फुटकर मार्केट में टमाटर का रेट 180 रुपये किलो है. वहीं, अदरक बहुत महंगा है. लखनऊ में एक किलो अदरक की कीमत 300 रुपये है. बात अगर पश्चिम बंगाल की करें, तो इसकी राजधानी कोलकता में टमाटर का रेट शुक्रवार को 140 रुपये किलो रिकॉर्ड किया गया, जबकि अदरक 220 रुपये किलो है. यानी कि यहां पर भी अदरक टमाटर से दोगुना के करीब महंगा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमुद्र में तैरता मिला 5300 किलो कोकीन, कीमत 7 हजार करोड़ रुपए, पुलिस ने 5 लोगों को किया अरेस्ट
    Next Article मणिपुर: महिलाओं से दरिंदगी करने वालों का सिर काटने पर मिलेंगे पांच लाख

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.