Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हनी ट्रैप का शिकार बन रहे कश्‍मीरी युवा, हत्‍थे चढ़ा श्रीनगर का गैंग, ऐसे बनाता था शिकार
    Breaking News Headlines अपराध

    हनी ट्रैप का शिकार बन रहे कश्‍मीरी युवा, हत्‍थे चढ़ा श्रीनगर का गैंग, ऐसे बनाता था शिकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हनी ट्रैप का शिकार बन रहे कश्‍मीरी युवा, हत्‍थे चढ़ा श्रीनगर का गैंग, ऐसे बनाता था शिकार
    नई दिल्‍ली. कश्‍मीर घाटी में हनी ट्रैप के माध्‍यम से भोले-भाले युवाओं को फंसाकर उनसे ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है पहले यह गिरोह भोले-भाले लोगों को अपने हनी ट्रैप के जाल में फंसाता. फिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को ब्‍लैकमेल किया जाता. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी फिरदौस अहमद मीर अक्‍सर खुद को फर्जी पुलिस अधीक्षक बताकर जाल में फंसे लोगों को केस दर्ज करने की घमकी देकर उगाही करता था.

     

     

     

    इसी तर्ज पर श्रीनगर के हब्बा कदल के रहने वाला मसर्रत मीर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगी की इस वारदात को अंजाम देता था. इस गिरोह में कुल तीन पुरुष और एक महिला हैं. महिला की पहचान श्रीनगर के बेमिना इलाके की रहने वाली आशिया के रूप में हुई है. वो इस पूरे गिरोह में हनी ट्रैप गर्ल की भूमिका निभाती थी. कश्‍मीरी युवकों को यह गिरोह अपना शिकार बनाता था. पुलिस के मुताबिक आशिया पहले अपने टार्गेट से दोस्‍ती करती. फिर उन्‍हें अपने घर लेकर जाती. वहां पहले से ही गिरोह के अन्‍य सदस्‍य मौजूद होते.

     

     

     

    वीडियो बनाकर करते थे ठगी

    कैमरे में पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती. वीडियो में ऐसा दिखाया जाता कि महिला के साथ जोर जबर्दस्‍ती की जा रही है. इसके बाद गिरोह के अन्‍य सदस्‍य सामने आकर पीड़ित युवक को ब्‍लैकमेल करते. पुलिस का कहना है कि गैंग का चौथा सदस्‍य श्रीनगर के लाल बाग का रहने वाला मोहम्‍मद तारिक मीर है. वो खुद को फर्जी रिपोर्टर बताकर पीड़ित को ब्‍लैकमेल करता था. उसकी भूमिका इस गिरोह में वीडियो वायरल करने व टीवी पर वीडियो चलाकर पीड़ित को बदनाम करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने की होती थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं के लिए एक मिसाल हैं जमेशदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ,सामान्‍य परिवेश से आने के बाद भी हासिल किया बड़ा मुकाम कम्‍युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देकर पेश कर रहे हैं अच्‍छा उदाहरण
    Next Article लॉ एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के उम्मीदवारों को सोनू सूद का तोहफा, मिलेगी कोचिंग

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.