जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा प्रखंड दौरे के क्रम में फतेहपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड कमेटियों के साथ जन वितरण दुकानदारों की बैठक हुई थी। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन राज्य स्तरीय निर्णय के आलोक में एक अगस्त से ई पोस मशीन बंद(हड़ताल) एवं मानसून सत्र में विधानसभा घेराव के लिए सर्वसम्मति से जोरदार ढंग से आगामी कार्यक्रम को सफल करने के लिए निर्णय लिया गया है। बैठक में इसके अलावा अन्य कई मुद्दा प्रखंड स्तर पर दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को जिला अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद भैया मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव कुमार साहू ,प्रदेश कार्यकारी समिति नरेश कुमार जैन के समक्ष विस्तार पूर्वक रखा । राज्य खाद्य निगम फतेहपुर गोदाम कर्मी एवं DSD कर्मी द्वारा महिला SHG तथा कमजोर जनवितरण दुकानदारों को मनमानी तरीके से कम अनाज तोल कर देने एवं प्रत्येक बोरे का वजन के नाम पर कटौती करने, रास्ते में डीएसडी लेबर तथा ड्राइवर द्वारा खदान की चोरी करने की शिकायत की गई। गोदाम में कार्यरत कर्मी जो सरकारी नहीं है सुभाष पंडित नामक व्यक्ति जो अनाधिकृत रूप से बिजोलिया का कार्य करता है के द्वारा दुकानदारों को धमकी भी दिया जाता है ।इस संबंध में जिला अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद भैया ने सभी के शिकायतों को सुना तथा प्रखंड कमेटियों तथा डीलरों को आश्वासन दिया की पूरे जिले में राज्य खाद्य निगम(SFC)गोडाउन मे अनाधिकृत रूप से कार्यरत कर्मी की चिन्हित की जाएगी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित दी जाएगी।
राज्य खाद्य निगम के निर्देशक झारखंड सरकार रांची द्वारा लिखित आदेश दी गई है की गोदाम में अनाधिकृत व्यक्ति से काम नहीं लिया जा सकता है।ऐसे में पाए जाने पर सहायक गोदाम प्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष किशनचंद महतो ,सचिव शिरोमणि यादव, महावीर मोदी, रियाज अंसारी ,सुनील सिंह ,विष्णु मंडल , अमित मंडल,मीना देवी,राज किशोर चौधरी,रिकु मंडल,बलदेव सिंह आदि अनेक डीलर उपस्थित थे।

