Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक विधानसभा से भाजपा के 10 विधायक सस्पेंड, हिरासत में पूर्व CM बोम्मई
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक विधानसभा से भाजपा के 10 विधायक सस्पेंड, हिरासत में पूर्व CM बोम्मई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक विधानसभा से भाजपा के 10 विधायक सस्पेंड, हिरासत में पूर्व CM बोम्मई
    नई दिल्ली. कर्नाटक में भाजपा के 10 विधायकों को बुधवार को विधानसभा के शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन में अशोभनीय और अपमानजनक आचरण को लेकर यह कार्रवाई हुई। विधानसभा सत्र से भाजपा के विधायकों को सत्र के लिए निलंबित किए जाने के बाद बीजेपी और जेडीएस ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया। इस बीच, विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बीजेपी के ये नेता पार्टी विधायकों के निलंबन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।\

     

     

     

    विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के जिन 10 विधायकों को निलंबित किया है वे हैं- डॉ. सी एन अश्वथ नारायण, वी सुनील कुमार, आर अशोक, अरागा ज्ञानेंद्र (सभी पूर्व मंत्री), डी वेदव्यास कामथ, यशपाल सुवर्ण, धीरज मुनिराज, ए उमानाथ कोटियन, अरविंद बेलाड और वाई भरत शेट्टी। विधानसभा सत्र 3 जुलाई को शुरू हुआ और 21 जुलाई को समाप्त होने वाला है।

     

     

    अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं उनके (10 विधायकों) नाम उनके अशोभनीय और असम्मानजनक आचरण के कारण ले रहा हूं। बेहद पीड़ा के साथ मैं इस प्रस्ताव को वोटिंग के लिए रख रहा हूं।’ इसके बाद ध्वनि मत के आधार पर 10 सदस्यों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर बीएलओ की हुई बैठक
    Next Article ‘मणिपुर की बेटियों के दोषियों को सख्त सजा मिलेगी’, पीएम बोले- घटना से बेहद दुखी हूं

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.