Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में सात लाख से अधिक बेटियों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में सात लाख से अधिक बेटियों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में सात लाख से अधिक बेटियों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

    बेटियों के सशक्तिकरण में सहायक बन रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
    आठ माह में 7 लाख 29 हजार 632 किशोरियों को मिला योजना का लाभ
    405.7 करोड़ से अधिक की राशि हुआ भुगतान

    रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा अक्तूबर 2022 में गिरिडीह में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य की बेटियों के लिए शुरू की गई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बेटियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है। योजना को लेकर संवेदनशील मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 07 लाख 29 हजार 632 किशोरियों को योजना से आच्छादित करने में सफलता मिली है।

     

     

    इनमें आठवीं से 12वीं तक की 691770 और 18 से 19 वर्ष की 37862 किशोरियां शामिल हैं। किशोरियों को योजना के तहत
    405.7 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौ लाख बेटियों को योजना से जोड़ा जाना है।

     

     

     

    *सबसे अधिक गिरिडीह की बेटियां*

    योजना से सर्वाधिक गिरिडीह की 59024 किशोरियों जुड़ी हैं। इसके बाद रांची की 50954, पलामू की 50814, बोकारो की 41650, पूर्वी सिंहभूम की 41468, हजारीबाग की 40130 और धनबाद की 36870 किशोरियां योजना का लाभ लेने में आगे रहीं।

     

     

    *जिला स्तर पर चल रहा अभियान*

    राज्य की नौ लाख बेटियों को योजना से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी किशोरियों को योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए किशोरियों को जरूरी प्रमाण पत्र निर्गत कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि योजना के दायरे में आने वाली सभी पात्र बेटियों को योजना से जोड़ा जाए।

     

     

    *पढ़ाई छूटे नहीं, जागरूकता का हो संचार*

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए राज्य सरकार बालिका शिक्षा पर जोर दे रही है ताकि आर्थिक तंगी की वजह से उनकी पढ़ाई ना छूटे। बेटियां शिक्षित होंगी तो बाल विवाह प्रथा पर विराम लगेगा और बेटियां अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम भी होंगी।

     

     

    *किन किशोरियों को मिल रहा लाभ*

    राज्य सरकार योजना के तहत किशोरियों को शिक्षा से जोड़ते हुए उनमें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में कर रही है। योजना के तहत आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरियों को 2500-2500 दे रही है। इसके अतिरिक्त 10वीं, 11वीं और 12वीं की किशोरियों को 5000-5000 हजार रुपए की राशि मिल रही है। 18 से 19 आयु की बेटियों को एकमुश्त 20000 रुपए देने का प्रावधान है। इस तरह किशोरियों को पढ़ाई के क्रम में कुल 40,000 रूपए मिल रहा है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगलबहियां मिशन नहीं मजबूरी है:पीएम मोदी
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.