Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड सभागार में सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब गठन एवं संचालन हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड सभागार में सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब गठन एवं संचालन हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड सभागार में सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब गठन एवं संचालन हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

    ◼️ *आयोजित कार्यशाला में प्रखंड अंतर्गत प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन एवं “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना” संचालन संबंधित विस्तार-पूर्वक दी गई जानकारी*

    आज दिनांक 18.07.2023 को जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड स्थित सभागार में प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन एवं “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना” संचालन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री संतोष कुमार एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नाला सुश्री आकांक्षा कुमारी के द्वारा किया गया।

    *युवा खेल क्लब के गठन एवं संचालन की दी गई विस्तृत जानकारी*

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने कहा कि कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा सिद्धो-कान्हो युवा खेल क्लब गठन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शिका जारी की गयी है, जिसके तहत राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए झारखण्ड सरकार के अधीन प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय सिद्धो-कान्हों युवा खेल क्लब के गठन एवं सिद्धो-कान्हों युवा खेल क्लब योजना संचालन किया जाना है।

    उन्होंने बताया कि विभिन्न स्तरों पर सिद्धो-कान्हो युवा खेल क्लब का गठन होना है, जिसमें ग्राम स्तर पर आम सभा के माध्यम से सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन हेतु एक अस्थायी समिति का गठन करेगी। यह अस्थायी समिति गाँव के 40 वर्ष तक आयु वर्ग के सारे युवाओं को सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का सदस्य बनायेगी। ये सदस्य निर्वाचन के द्वारा सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन करेंगे। सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के पदधारक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की होगी।

    प्रखण्ड स्तर पर उपर्युक्त प्रक्रिया के तहत गठित खण्ड स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब संस्था निबंधन अधिनियम 1860 के अन्तर्गत अपना निबंधन करायेंगे।

    *गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करें*

    वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला सुश्री आकांक्षा कुमारी ने कहा उपस्थित मुखियागण एवं पंचायत सचिव आदि से क्लब के गठन को लेकर सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अनुरोध किया। साथ ही बताया कि प्रखंड क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं में काफी रुचि है, इस क्लब के गठन एवं बेहतर संचालन होने से ग्राम स्तर पर युवाओं को खेल में बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय विभिन्न स्तरों पर नाम रौशन कर सकेंगे। वहीं उन्होंने सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब का नियमानुसार गठन करने का निर्देश देते हुए बताया कि सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या 10 या उससे अधिक हो हो सकती है। झारखण्ड का स्थानीय निवासी (पुरुष / महिला ट्रांसजेंडर) युवा हो। अपराधिक प्रकृति का ना हो। शिक्षित बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाएगी।खेल, युवा कार्य, शिक्षा, समाज सेवा में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जानी है। इसके अलावा एनएसएस/एनसीसी/एनवाईएक्स आदि पृष्ठभूमि वाले, निःशक्तजन, श्रमदान करने वाले युवाओं को वरीयता दी जानी है।
    सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या कम से कम 10 या उससे अधिक हो सकती है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द प्रखंड के सभी ग्रामों में सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का नियमानुसार गठन करवाना सुनिश्चित करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर परिषद बरौनी के सड़क पर जमा गंदा पानी से लोगो में दिखा आक्रोश
    Next Article स्वामी सहजानंद सरस्वती भवन की जमीन अतिक्रमण को लेकर मुखर हुआ ब्रह्मर्षि समाज मामला पहुंचा थाना

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.