Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योजना के विरुद्ध शत प्रतिशत योग्य किशोरियों को लाभ देने के लिए उपायुक्त ने दिए निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    योजना के विरुद्ध शत प्रतिशत योग्य किशोरियों को लाभ देने के लिए उपायुक्त ने दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के वृहत प्रचार प्रसार हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    योजना के विरुद्ध शत प्रतिशत योग्य किशोरियों को लाभ देने के लिए उपायुक्त ने दिए निर्देश

    आज दिनांक 17.07.2023 को समाहरणालय परिसर से जिले के सभी 6 प्रखंडों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत जागरूकता रथ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    इस मौके पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बाल विवाह, दहेज प्रथा को समाप्त करने व किशोरियों/बालिकाओं के उच्च शिक्षा के बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने एवं सभी योग्य किशोरियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के हाट बाजार में घूम घूम कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।

    जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीता चौहान द्वारा बताया गया कि राज्य से जामताड़ा जिले को मिले लक्ष्य 18000 योग्य किशोरियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त है। जिसके विरोध में अभी तक बहुत ही कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह योजना का उद्देश्य किशोरियों की अपने जीवन के सम्मान में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत विद्यालयों में पढ़ने वाली किशोरियों को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल/ कॉलेज से जोड़ने की होगी विशेष पहल। योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि छात्रवृत्ति के अतिरिक्त होगी।

    *योजना अंतर्गत लाभ हेतु आवेदन प्रक्रिया*

    किशोरी अपने पोषक क्षेत्र के संबंधित आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक प्रमाण पत्रों अभिलेखों के साथ विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र समर्पित करेंगे। प्रमाणपत्रों/ अभिलेखों की स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति सलंग्न करना अनिवार्य होगा। प्रारंभ में इस योजना के तहत पूरी प्रक्रिया मैनुअली की जाएगी तथा कालांतर में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न कराई।

    *यह मिलेगा लाभ*

    1.कक्षा 8 में नामांकित बालिका को आर्थिक लाभ की राशि 2500
    2.कक्षा 9 में नामांकित बालिका को आर्थिक लाभ की राशि 2500
    3.कक्षा 10 में नामांकित बालिका को आर्थिक लाभ की राशि 5000
    4. कक्षा 11 में नामांकित बालिका को आर्थिक लाभ की राशि 5000
    5.कक्षा 12 में नामांकित बालिका को आर्थिक लाभ की राशि 5000
    6.18 से 19 आयु की बालिकाओं को एकमुश्त भुगतान ₹20000 है

    मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीता चौहान,संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआशा,ममता,आशा फेसिलेटर का अनिश्चित कालीन हड़ताल
    Next Article प्रखंड सभागार कुंडहित में खरीफ कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.