Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पुर्वी सिंहभूम जिले के पदक विजेता खिलाड़ियों के जमशेदपुर लौटने पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किया स्वगात, फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर दी बधाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पुर्वी सिंहभूम जिले के पदक विजेता खिलाड़ियों के जमशेदपुर लौटने पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किया स्वगात, फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर दी बधाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पुर्वी सिंहभूम जिले के पदक विजेता खिलाड़ियों के जमशेदपुर लौटने पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किया स्वगात, फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर दी बधाई।

    जमशेदपुर। धनबाद में आयोजित 19वीं झारखंड स्टेट जूनियर वूशु चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले से पदक जीतने वाले खिलाड़ी यमुना लोहार (गोल्ड मेडल), प्रियंका मोदक (सिल्वर मेडल), प्राप्ति महतो (ब्रांऊच मेडल), एमडी ताथीर अहमद (ब्रांऊच मेडल) एवं नाजिया इमाम (ब्रांऊच मेडल) ने पदक जीतकर पूर्वी सिंहभूम जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले का नेतृत्व जिला सचिव गोकुल आनंद मिश्रा एवं सहसचिव विजय सोय ने किया। साथ ही कोच और मैनेजर के रूप में आनंद कुमार और राजू कर्मकार शामिल रहे। वहीं, पदक विजेता खिलाड़ियों के जमशेदपुर पहुंचने पर भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य लोगों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सभी पदक विजेताओं को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सभी खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को चाहिए कि अपनी शारीरिक गठन का सही प्रयोग कर खेलों की दिशा में लगाएं। आज सभी युवा को खेलों को अपनाना चाहिए। मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है। जिसे जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिरसे साबित कर दिखाया।वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले के वुशू खिलाड़ियों को कई राजनेताओं और समाजसेवियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करने पर बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया है।

    इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता नीरज सिंह, समाजसेवी संतोष गुप्ता, विजय सिंह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ओम प्रकाश रजक जीतू कुमार आकाश श्रीवास्तव अमरजीत सिंह विक्की सोना शैलेंद्र शर्मा तहसीन हाशमी समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन कर शुभकामनाएं व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहन चालकों का कटा 40 हजार रू. का फाइन
    Next Article उप विकास आयुक्त ने विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर अभियान में शामिल लोगों का बढ़ाया उत्साह

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.