Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब गठन एवं संचालन हेतु जिले के करमाटांड़- विद्यासागर में कार्यशाला आयोजित
    Breaking News झारखंड

    सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब गठन एवं संचालन हेतु जिले के करमाटांड़- विद्यासागर में कार्यशाला आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब गठन एवं संचालन हेतु जिले के करमाटांड़- विद्यासागर में कार्यशाला आयोजित

    *खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने हेतु प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन एवं “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना” संचालन किया जाएगा – जिला क्रीड़ा पदाधिकारी*

    आज दिनांक 12.07.2023 को जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ विद्यासागर प्रखंड स्थित सभागार में प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन एवं “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना” संचालन हेतु कार्यशाला का विधिवत आयोजन जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री संतोष कुमार एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, करमाटांड़ श्री अजफ़र हसनैन के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।

    आयोजित कार्यशाला में प्रखण्ड के सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव सहित अन्य के द्वारा कार्यशाला में भाग लिया गया।

    *कार्यशाला में युवा खेल क्लब के बारे में दी गई विस्तारपूर्वक जानकारी*

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने कहा कि कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा सिद्धो-कान्हों युवा खेल क्लब गठन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शिका जारी की गयी है, जिसके तहत राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए झारखण्ड सरकार के अधीन प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय सिद्धो-कान्हों युवा खेल क्लब के गठन एवं सिद्धो-कान्हों युवा खेल क्लब योजना संचालन किया जाना है। आज की कार्यशाला के महत्व को बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न स्तरों पर सिद्धो-कान्हों युवा खेल क्लब का गठन होना है, जिसमें ग्राम स्तर पर आम सभा के माध्यम से सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन हेतु एक अस्थायी समिति का गठन करेगी। यह अस्थायी समिति गाँव के 40 वर्ष तक आयु वर्ग के सारे युवाओं को सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का सदस्य बनायेगी। ये सदस्य निर्वाचन के द्वारा सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन करेंगे। सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के पदधारक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की होगी। सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के निर्वाचित पदाधिकारियों में एक ही परिवार या रक्त संबंध के व्यक्तियों का एक से अधिक पदों पर निर्वाचन मान्य नहीं होगा।

    ग्राम स्तर पर नियमतः प्रक्रिया के तहत गठित सिदो कान्हू युवा खेल क्लब संस्था निबंधन अधिनियम 1860 सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अन्तर्गत अपना निबंधन करायेंगे। ग्राम के अन्तर्गत आने वाले सभी युवा (अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक) अपने गाँव में ग्राम सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन कर ग्राम स्तरीय निबंधित सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब से जुड़ेंगे।

    प्रखण्ड के सभी ग्रामों के सद्धो-कान्हों युवा खेल क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यगण बैठक कर प्रखण्ड स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन करेंगे। निर्वाचन के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन करेंगे।

    प्रखण्ड स्तर पर उपर्युक्त प्रक्रिया के तहत गठित खण्ड स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब संस्था निबंधन अधिनियम 1860 के अन्तर्गत अपना निबंधन करायेंगे।

    इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अजफर हसनैन ने कहा कि सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के पदधारकों का उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के अन्तर्गत होगी। सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के प्रत्येक सदस्यों का उनाका पुरा नाम, पता, मोबाईल नं0 और व्यवसाय उल्लेखित होगा एवं उस पर प्रत्येक सदस्य का हस्ताक्षर होगा।

    *प्रखंड के सभी ग्रामों में सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का नियमानुसार गठन करवाना सुनिश्चित करें-प्रखंड विकास पदाधिकारी*

    वहीं आगे बताया गया कि प्रत्येक सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब में 1 अध्यक्ष 1 उपाध्यक्ष एवं 1 सचिव होंगे सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या 10 या उससे अधिक हो हो सकती है। झारखण्ड का स्थानीय निवासी (पुरुष / महिला ट्रांसजेंडर) युवा हो। अपराधिक प्रकृति का ना हो। शिक्षित बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाएगी।खेल, युवा कार्य, शिक्षा, समाज सेवा में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जानी है। इसके अलावा एनएसएस/एनसीसी/एनवाईएक्स आदि पृष्ठभूमि वाले, निःशक्तजन, श्रमदान करने वाले युवाओं को वरीयता दी जानी है।
    सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या कम से कम 10 या उससे अधिक हो सकती है।

    वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द प्रखंड के सभी ग्रामों में सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का नियमानुसार गठन करवाना सुनिश्चित करें।

    वहीं उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त शराबखोरी, नशापान, डायनप्रथा, दहेज प्रथा भ्रूण हत्या, कन्या अशिक्षा जैसे कुरीति के विरुद्ध समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

    वहीं सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब जाति, धर्म, लिंग, नस्ल, जन्मस्थान के भेदभावों को दूर कर युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं बंधुत्व के भाव जगाने हेतु निरन्तर प्रयास करेगा।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति/अनुकम्पा समिति/चौकीदार/शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न
    Next Article देवघर:राजकीय श्रावणी मेला 2023 के पावन उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं की सुविधा व मनोरंजन को दृष्टिगत रखते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, देवघर द्वारा बाबा नगरी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन..

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.