Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में सप्तश्रृंगी घाट पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस घाटी में गिरी, 1 की मौत
    Breaking News Headlines धर्म

    महाराष्ट्र में सप्तश्रृंगी घाट पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस घाटी में गिरी, 1 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    महाराष्ट्र में सप्तश्रृंगी घाट पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस घाटी में गिरी, 1 की मौत
    महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि महामार्गा पर भयानक बस हादसे में 25 लोगों की मौत की घटना के कुछ दिन बाद नासिक में भीषण बस हादसा हुआ है। बुधवार को सप्तश्रृंगी घाट पर महाराष्ट्र परिवहन की एसटी बस अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बस में सवार 22 लोग घायल हो गए। उनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

     

     

    मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस आज सुबह साढ़े 6 बजे के करीब कलवन तालुका में सप्तश्रृंगी घाट से गिर गई। एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बस के चालक तथा परिचालक सहित 19 अन्य घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। चालक गंभीर तौर पर घायल हुआ है।मंगलवार रात एसटी बस बुलढाणा जिले के खामगाव से सप्तश्रृंगी गढ़ आई थी। बुधवार सुबह वापस लौटते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह 150 फुट गहरी खाईं में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते है पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

     

     

    हादसे की शिकार बस MH 40 AQ 6259 खामगाव डेपो की थी। संभावना जताई जा रही है कि लगातार बारिश और घाट में कठिन मोड़ के कारण चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। हादसे के दौरान रोशनी भी कम थी और धुंध छाया हुआ था।दुर्घटना की खबर पाकर नासिक जिले के संरक्षक मंत्री दादा भुसे भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बस गणपति प्वाइंट के पास पहाड़ी से उतर रही थी। दुर्घटना पीड़ितों को कोई असुविधा नहीं होगी। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं और मैं खुद संपर्क में हूं। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी जमकर हिंसा, दक्षिण 24 परगना जिले में दो ISF कार्यकर्ताओं सहित 4 की मौत
    Next Article नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का कार्डियक अरेस्ट से निधन

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.