Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लगातार सीखते रहना भारतीय संस्कृति का हिस्सा – बिड़ला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लगातार सीखते रहना भारतीय संस्कृति का हिस्सा – बिड़ला

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2023Updated:July 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लगातार सीखते रहना भारतीय संस्कृति का हिस्सा – बिड़ला

    -गीतांजली विश्वविद्यालय में नए चिकित्सकों को लोकसभा अध्यक्ष ने दी सेवा और मानवीय संवेदना की सीख

    उदयपुर, 11 जुलाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि ज्ञान को अधूरा मानना और लगातार सीखते रहने की भावना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में यह बात अक्षरशः लागू होती है। इस क्षेत्र में लगातार सीखते रहने के बाद भी हमेशा यही महसूस होता है कि अभी तो सीखना बाकी है। उन्होंने कहा कि जब चिकित्सक रोगियों को देखने, पढ़ाने, स्वयं पढ़ने और शोध में निरंतर रत रहने के बाद जब आपस में चर्चा करने बैठते हैं, तब भी यही विषय होता है कि अब भी ज्ञान अधूरा है। ज्ञान प्राप्त करने की यही पिपासा भारत की जीवन संस्कृति का हिस्सा है और यही सफलता की राह प्रशस्त करती है।

    वे मंगलवार को उदयपुर के गीतांजली विश्वविद्यालय (निजी) के दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नए चिकित्सकों को दीक्षांत देते हुए मानवीय संवेदना की सीख दी। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक के लिए मानवीय संवेदना का अनुभव अपनी कृति में निभाना अत्यंत जरूरी है। एक रोगी चिकित्सक के पास जीवन की उम्मीद लेकर आता है। उसकी भावनाएं एक चिकित्सक के प्रति बेहद गहराई और आशावादी होती हैं, इसलिए चिकित्सक का भी दायित्व है कि वह उसकी संवेदनाओं का ध्यान रखे। उन्होंने दीक्षांत प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सेवा और समर्पण का भाव जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा-समर्पण भारतीय संस्कृति स्वतः सिखाती है। उन्होंने कहा कि अच्छा विद्यार्थी वही है जो जीवन की कार्य संस्कृति को देश और समाज को समर्पित कर दे।

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के चिकित्सा क्षेत्र की विश्व में साख है। मंगोलिया की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले कोविड का टीका भारत का लगाया, जबकि मंगोलिया के एक ओर चीन है और दूसरी तरफ रूस। भारत के चिकित्सा क्षेत्र पर इसी विश्वास को युवा पीढ़ी को और गहरा करना है।

    बिड़ला ने कहा कि कोई भले ही भारत की बढ़ती जनसंख्या को अभिशाप कहे, किन्तु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे युवा भारत का सबसे बड़ा मानव संसाधन मानते हैं और कहते हैं कि वैश्विक चुनौतियों से मुकाबला करने में यही भारतीय युवा शक्ति विश्व का नेतृत्व करेगी।

    आरंभ में मेवाड़ की भक्ति और शक्ति की धरा को नमन करते हुए बिड़ला ने कहा कि जब भी हमारे सामने मेवाड़ का नाम आता है, हमारा सिर गर्व से उठ जाता है। उन्होंने गीतांजली विश्वविद्यालय को चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सेवा और शोध का आह्वान किया।

    समारोह में एम्स के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. रणदीप गुलेरिया विशिष्ट अतिथि थे। गीतांजली गु्रप के चेयरमैन व गीतांजली विश्वविद्यालय के चांसलर जेपी अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ. एफएस मेहता, रजिस्ट्रार मयूर रावल ने अतिथियों का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में स्नातकों, स्नातकोत्तरों, विद्यावाचस्पति विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व उपाधियां प्रदान की गईं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपभोक्ता संरक्षण न्यायालयों को और प्रभावी बनावे राज्य सरकार : राजेश शुक्ल
    Next Article विनम्रता और सेवा भाव बने राजकीय श्रावणी मेला की पहचानः-उपायुक्त

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.