Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरित पृथ्वी अभियान के तहत एबीवीपी ने पूरे जिले में किया पौधारोपण,
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    हरित पृथ्वी अभियान के तहत एबीवीपी ने पूरे जिले में किया पौधारोपण,

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मानवता के कल्याण के लिए भी प्रयासरत रहते हैं हम : एबीवीपी

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज पूरे जिले में पौधारोपण किया गया l विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता अपने-अपने इकाइयों में इस हरित पृथ्वी अभियान का हिस्सा बनकर पौधारोपण किए l जी डी कॉलेज , बीरपुर , चांदपूरा सहित अन्य इकाइयों में पौधारोपण किया गया l जी डी कॉलेज में राष्ट्रकवि दिनकर पार्क में पौधा रोपण करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राम अवधेश सिंह एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पौधारोपण करते हैं l इस बार भी पूरे जिले में इन लोगों के द्वारा मानवता के कल्याण हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है जो शैक्षणिक परिसर में हरियाली लाने का कार्य करेगी l विभाग संयोजक सोनू सरकार एवं जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता के द्वारा पूरे जिले में 7500 पौधारोपण किया जाना है l प्रथम चरण में हम लोगों के द्वारा सघन पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है l विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण गतिविधियां भी चलाती है जो मानव ही नहीं पशु पक्षी के कल्याण के लिए है l जंतु विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका प्रियंका कुमारी ने कहा कि जब एक शैक्षणिक परिसर में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती है उसी अनुपात में ऑक्सीजन की समतुल्यता के लिए पौधारोपण भी आवश्यक हो जाता है l इसलिए वर्ष भर लगातार पौधारोपण किया जाना सभी दृष्टिकोण से उत्तम है l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज एवं कॉलेज मंत्री कौशिक झा ने कहा कि हम अपना अभियान समाज सेवा के लिए चलाते हैं जिसका उद्देश्य समाज के सबसे अंतिम स्थान पर विराजित प्राणी को भी लाभ पहुंचाना है l मौके पर आदर्श आचार्य ,पुष्कर कुमार ,प्रह्लाद ,रौशन ,अमन ,मंगल ,सुमंत सिंह सुमन, वीरू कुमार चंदन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री  वन्दना योजना की  जानकारी  के लिए दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण 
    Next Article झारखंड में शिक्षा और आस्था पर हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति हावी : भाजपा

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.