Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों से शिकायतें सुनी गई
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों से शिकायतें सुनी गई

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट

    मधुबनी,बिहार :जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले भर से आए परिवादियों से मुलाकात की गई। इस दौरान न केवल परिवादियों की शिकायतों को सुना गया बल्कि, सबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश भी दिए गए।
    बताते चलें कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। इस परिप्रेक्ष्य में आज कुल 106 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ आए थे।इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। वहीं, कई लोग अपनी निजी समस्यायों के निराकरण हेतु भी आए थे।
    प्रखंड बेनीपट्टी के ग्राम पंचायत राज समदा के वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य रंजीत कुमार राऊत द्वारा उनके वार्ड में अवस्थित सरकारी पोखर को अतिक्रमण मुक्त करवाने का अनुरोध किया गया। जिससे वहां के आसपास रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सके। हरलाखी प्रखंड के बोरहर जिरौल की रहने वाली गीता देवी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनका पुत्र मजदूरी के काम से बाहर रहता है और इसी बीच दबंगों द्वारा उनके साथ जमीन विवाद किया जा रहा है। लौकहा प्रखंड के पथराही की चंदर देवी द्वारा गांव के सरकारी तालाब को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की अर्जी दी गई। नगर निगम, मधुबनी के वार्ड संख्या 14 के रहने वाले विजय घनश्याम ने उनके वार्ड में नल जल की सप्लाई बंद रहने की बात कही और इसे चालू करवाए जाने का अनुरोध किया। पंडौल प्रखंड के मकसूदा के ग्राम वासियों द्वारा मध्य विद्यालय मकसूदा की भूमि को अतिक्रमित कर लिए जाने की शिकायत की गई और बच्चों के हित को देखते हुए विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कराने का निवेदन किया गया। बेनीपट्टी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज धकजरी के वार्ड संख्या 12 एवं 13 के ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी का ध्यान उनके वार्ड के जर्जर सड़क के प्रति आकृष्ट किया गया और जनहित में इसमें सुधार की गुहार लगाई गई।जिलाधिकारी द्वारा आए हुए सभी परिवादियों से बारी बारी सारी शिकायतें सुनी गई और उनके परिवाद के निवारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा : खरकाई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद , फैला सनसनी
    Next Article टाटानगर : ट्रेन के d9 कोच के चक्के से अचानक निकला धुआं ,यात्रियों में छाया दहशत का माहौल

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.