Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीधी पेशाबकांड: सीएम शिवराज ने पीड़ि‍त को बताया सुदामा, बोले- तुम अब मेरे दोस्‍त हो
    Breaking News Headlines

    सीधी पेशाबकांड: सीएम शिवराज ने पीड़ि‍त को बताया सुदामा, बोले- तुम अब मेरे दोस्‍त हो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीधी पेशाबकांड: सीएम शिवराज ने पीड़ि‍त को बताया सुदामा, बोले- तुम अब मेरे दोस्‍त हो
    भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी में एक बीजेपी नेता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चला दिया. इसे बीच गुरुवार को पीड़ित परिवार भोपाल पहुंचा और सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की.

     

     

     

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख जताया. सीएम ने पीड़ित दशमत रावत के पेर धोकर उनका सम्मान किया. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से कहा कि घटना को लेकर उनका मन दुखी है. मुलाकात के बाद सीएम शिवराज के साथ दशमत सीएम हाउस से रवाना हुए. दोनों एक ही गाड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम के लिए निकले. मुख्यमंत्री ने दशमत रावत के साथ पौधा भी लगाया.

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशमत से अनेक विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने पूछा क्या करते हो, घर चलाने के क्या साधन है, कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. सीएम ने पूछा बेटी लाड़ली लक्ष्मी है, पत्नी को लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है, आवास योजना का लाभ मिला है. उन्होंने कहा बेटी को पढ़ाना है, बेटियां आगे बढ़ रही हैं.

     

     

     

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे लिए नारायण है जनता भगवान हैं. अन्याय हुआ, मेरा मन दर्द और पीड़ा से भर गया है. यह बहुत अमानवीय घटना हुई है. गरीब का अपमान हम सबका अपमान है. मन की व्यथा कम करने के लिए दशमत को यहां बुलाया. पैर धोकर अपने सर से लगाया. जिसने अन्याय किया उसको कड़ी सजा मिलेगी. जिसके साथ अन्याय हुआ, उसको गले लगाकर उसकी पीड़ा कम करेंगे. सम्मान और सुरक्षा गरीब का भी है. जो भी परिवार की जरूरत होंगी, वो भी पूरी करेंगे.सीधी कांड के आरोपी आरोपी प्रवेश शुक्ला पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चला दिया.

     

     

    अपना आशियाने के गिरता देख बीजेपी नेता मां बेहोश हो गईं. इतनी ही नहीं उनकी चाची और पूरे परिवार का भी कुछ इसी तरह का हाल रहा. आरोपी नेता की मां ने कहा कि बेटे ने गलत काम किया है तो उसे सजा दें, लेकिन घर न गिराएं. मैंने घर बड़ी मेहनत से बनाया है. हालांकि, इन सभी बातों का प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ. प्रशासन की टीम ने आरोपी के कुबरी स्थित मकान पर कार्रवाई की. अवैध रूप से बनाए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला महोत्सव 2023 – 4जुलाई से प्रारंभ , दरबार में श्रद्धालुओं की लगी भीड़
    Next Article बिहार: वज्रपात से 8 जिलों में 15 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने मुआवजा देने का दिया निर्देश

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.