Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या बागडेहरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह प्राथमिकी दर्ज में फेरबदल करते हैं?पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट!
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरीलाल खबरें राज्य से जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय समस्तीपुर

    क्या बागडेहरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह प्राथमिकी दर्ज में फेरबदल करते हैं?पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट!

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2023Updated:July 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या बागडेहरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह प्राथमिकी दर्ज में फेरबदल करते हैं?पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

    बागडेहरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, जांच की उठी मांग

    बागडेहरी थाना प्रभारी सवालिया निशान के घेरे में

    ✍️रिपोर्ट: निजाम खान

    जााामताड़: बीते बुधवार को जामताड़ा जिला के बागडहरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था। जिसमें थाना क्षेत्र के सेख मिलन द्वारा राष्ट्र संवाद को जानकारी देते हुए कहा गया था कि उनके भाई से 50 हजार रूपए की छिंतई उसके ही गांव के सेख गियास और सेख अल्लाराखु ने कर लिया है।उन्होंने बताया था कि यह पैसा उनकी पत्नी आसमा खातुन का पश्चिम बंगाल स्थित निर्मलादेवी नर्सिंगहोम में गॉलब्लैडर और अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है जिसका इलाज का रकम चुकाने के लिए ले जा रहा था।जिसका सेख मिलन ने राष्ट्र संवाद को ऑपरेशन का फोटो, डिस्चार्ज का कागजात सहित आदि साझा किया था। पर मामलेे मेें गजब मोड़ देखने को मिला है।बागडेहरी थाना में इस मामले को लेकर दोनों पक्ष का जान मारने की नियत से मारपीट का आरोप लगते हुए प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें प्रथम पक्ष सेख गियास द्वारा कांड संख्या 22/23 गांव के सेख मजार ,सेख सिलन और प्यारा बीवी पर जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप दर्ज है।जिसके तहत धारा 323/341/325/307/379/504/506/34 भादवी की धारा दर्ज की गई हैं। इसमेें सेख मजार और सेख सिलन की गिरफ्तारी भी हुई है।वही द्वितीय पक्ष के द्वारा कांड संख्या 23/23 दर्ज किया गया है।जिसमें प्यारा बीवी ने सेख गियास और सेख अल्लाराखु पर जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप दर्ज है।जिसके तहत धारा 341/ 323 /504 /506 /509 /452/ 34 भादवी की धारा लगाई गई है ।जिसमें सेख गियास और सेख अल्लाराखु को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि यहां तक तो थाना में दर्ज मामले के मुताबिक बताया गया ।लेकिन इसमें जो एक नया मोड़ देखने को मिला जिसमें वादिनी प्यारा बीवी का पुत्र सेख मिलन का राष्ट्र संवाद पर कहा था कि ₹50 हजार की छिंतयी सेख गियास और अल्लाराखु के द्वारा किया गया है।जब अपनी व्यथा को लेकर सेख मजार,सेख सिलन और प्यारा बीवी थाना में गए तो बागडेहरी पुलिस ने उनके पिता सेख मजार,सेख सिलन को थाना में बैठा कर रख दिया था।ऐसे में बागडेहरी पुलिस पर सवालिया निशान लगते दिखाई दे रहा है।क्योंकि जब राष्ट्र संवाद के बिहार ,झारखंड&पश्चिम बंगाल के प्रभारी निजाम खान ने थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह से संपर्क करने का कोशिश किया गया तो उनका बात करने का तरीका भी कुछ और था ।जब इस मामले पर बयान लेने की कोशिश किया गया तो कहा कि आपको बयान क्या दूंगा? आपको नकल निकालना है तो कोर्ट से निकाल लीजिए। आप तमाशा बना करके रखे हैं ।कहा कि आवेदन में जो लिखा है वही दर्ज किया गया है।यही जब मामले को लेकर रात में थाना प्रभारी से संपर्क करने का कोशिश किया गया तो थाना प्रभारी ने फोटो काट दिया।वही आज सुबह में लगभग 7:39 बजे संपर्क करने का कोशिश किया गया तो फिर से थाना प्रभारी ने फोन ‌काट दिया।फिर से तभी संपर्क किया गया तब फोन रीसिव कर मामले की जानकारी देने के बजाय इस तरह की बातें थाना प्रभारी ने कहा। ऐसे में मिलन के द्वारा बताया गया मामला,थाना प्रभारी का बात करने का तरीका और थाना में दर्ज मामला संदेह के घेरे में है।थाना प्रभारी के बात करने की तरीका से तमाम मुद्दों को देखते हुए मामला जांच का विषय व संदेह के घेरे में है। ऐसे में पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है कि क्या थाना प्रभारी वादिनी को जबरदस्ती डरा धमका कर इस तरह का प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है । क्योंकि सेख मिलन का यह भी कहना है कि उनकी माता पढ़ी-लिखी नहीं है। हालांकि यह सब मामला जांच का विषय है यह सच नहीं भी हो सकता है ।लेकिन संदेह के घेरे में है क्योंकि जिस तरह से वादिनी का बेटा का कहना था उस हिसाब से मामला ही दर्ज नहीं है।सेख मिलन ने बागडेहरी थाना प्रभारी पर मामले को लेकर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है ।मामले को उच्च पदाधिकारी से जांच करने की मांग की है।अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या इस मामले पर गहराई से जांच हो कर उचित कार्रवाई हो रही है या नहीं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article अंचलाधिकारी के निजी आवास पर घुसकर उन्हें चाकू गोदकर घायल किया घायल

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.