Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कई भाजपा नेताओं ने दी बधाई, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- उनके नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कई भाजपा नेताओं ने दी बधाई, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- उनके नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कई भाजपा नेताओं ने दी बधाई, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- उनके नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायकV कुणाल षाड़ंगी ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन और सशक्त होगा। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य के सभी 14 लोकसभा सीट पर कब्जा करेगी। कुणाल षाड़ंगी ने सांसद दीपक प्रकाश को सफ़लतम अध्यक्षीय कार्यकाल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश का कार्यकाल कई दृश्टिकोण से सफल रहा। उन्होंने ना केवल अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया, अपितु कार्यकर्ताओं के साथ भी मधुर संबंध बनाए।

    जिला महामंत्री राकेश सिंह ने बाबूलाल मरांडी को दी बधाई: भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री राकेश सिंह ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी एवं जमीन से जुड़े नेता बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने से संगठन का और विस्तार होगा। इसके साथ ही, उनके कुशल संगठनात्मक क्षमता से पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। वहीं, राकेश सिंह ने दीपक प्रकाश के कार्यकाल की प्रशंसा की।

    झामुमो-कांग्रेस के गठबंधन वाली कुशासन और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ संघर्ष होगा तेज: भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बधाई एवं असीम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व से झारखंड भाजपा को और मजबूती मिलेगी एवं राज्य में झामुमो-कांग्रेस के गठबंधन वाली कुशासन और भ्रष्टाचारी सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष को और गति मिलेगी। प्रेम झा ने दीपक प्रकाश के कार्यकाल को कई मायनों में शानदार और प्रभावी बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश अध्यक्ष के पद पर बाबूलाल मरांडी को मनोनीत किए जाने सेकार्यकर्ताओं में अति उत्साह
    Next Article झारखण्ड राज्य मे बंगला भाषा के गिरते स्तर कों बचाने एवं इसके उत्थान किये जाने की मांग कों लेकर पूर्व घोषित आंदोलन के तहत मंगलवार कों जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष कोल्हान प्रमंडल के 16 बंगला संस्थाओं ने मिलकर प्रदर्शन किया

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.