Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबूलाल मरांडी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बाबूलाल मरांडी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबूलाल मरांडी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    झारखंड में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को और भी तेज किया जायेगा: राजेश शुक्ल

    सरायकेला जिला बार एसोसिएशन ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ट अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को राज्य बार कौंसिल और भी तेज करेगा।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा कि झारखंड सरकार अधिवक्ताओं के हितों के प्रति गंभीर नही है। राज्य सरकार की कथनी और करनी में एकरूपता रहनी चाहिए।

    श्री शुक्ल आज सरायकेला खरसांवा जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित अपने अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरायकेला बार एसोसिएशन में हर महीने युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण दिलाने हेतु कार्य किया जायेगा ताकि उनकी गुणवत्ता और भी बढ़े।

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार ने कहा कि श्री शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने राज्य के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने में बराबर निर्णायक भूमिका निभाई है।

    श्री कुमार ने कहा कि झारखंड के अधिवक्ताओं के हर सुख दुःख में श्री शुक्ल ने बराबर मदद किया है और उनके हितों के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य किया है।

    जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषि ने कहा कि श्री शुक्ल को आठ राज्यो में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। श्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जो पहचान बनाई है उससे झारखंड के समस्त अधिवक्ता गौरवान्वित है।

    इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के पी दुबे ने श्री शुक्ल का अभिनन्दन करते हुए कहा कि श्री शुक्ल झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है। झारखंड के अधिवक्ता और उनके परिजन श्री शुक्ल के सदैव आभारी रहेंगे।

    धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोलक नाथ पति ने श्री शुक्ल का अभिनंदन किया और श्री शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार ने श्री शुक्ल को पुष्पगुच्छ देकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    बाबूलाल मरांडी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरीय अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राज्य पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी को बधाई दिया है।

    श्री शुक्ल जो भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता है तथा प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य है ने आशा व्यक्त किया है कि श्री मरांडी के कुशल और अनुभवी नेतृत्व में भाजपा और झारखंड में सशक्त होंगी तथा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहरायेगी।

    श्री शुक्ल ने श्री मरांडी को ट्विट कर और मोबाइल पर अपनी शुभकामनाएं दी । श्री शुक्ल ने श्री मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, और भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाखों रुपये की संपत्ति की चोरी  थाने में दिया आवेदन पुलिस कर रही है मामले की जांच 
    Next Article आंगनवाड़ी केंद्र के आगे बना स्विमिंग पुल,बच्चे के साथ साथ पड़ोसी भी लगाते हैं डुबकी

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.