Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है. 2024 के चुनावों से पहले कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है. झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी को प्रदेश बीजेपी की कमान सौंपी है

     

     

    भाजपा ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

    आंध्रा – श्रीमती पी पुरंदेश्वरी
    झारखंड- श्री बाबूलाल मरांडी
    पंजाब – श्री सुनील जाखड़
    तेलंगाना श्री जी किशन रेड्डी

    के साथ साथ राजेंद्र एटीला को तेलंगाना चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष बनाया गया।

    कमान सौंपी है.

     

     

    रांची: बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के अध्यक्ष को बदला है. झारखंड में अब ये कमान बाबूलाल मरांडी को दी गई है. इससे पहले दीपक प्रकाश राज्य की कमान संभाल रहे थे. बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता भी चुना गया था. अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

    2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए बाबूलाल मरांडी को मिली ये जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है. बाबूलाल मरांडी झारखंड के वरिष्ठ नेता हैं. उनका जन्म जनवरी 1958 को गिरिडीह मे हुआ था. गिरिडीह कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री ली. उन्होंने एक साल तक प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम किया. इसके बाद वो आरएसएस से जुड़े. साल 1983 में उन्हें संथाल परगना के विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली

     

     

    साल 1991 में बाबूलाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. लोकसभा चुनाव 1991 में उन्होंने दुमका सीट से चुनाव लड़ा. लेकिन वो हार गए. 1996 लोकसभा चुनाव में वो फिर दुमका सीट से उम्मीदवार बने. इसबार वो महज 5 हजार वोट से दोबारा हारे. साल 1996 में बीजेपी ने उन्हें वनांचल क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया. इसके बाद साल 1998 में उन्होंने दुमका सीट पर जीत दर्ज की. 1999 में वो फिर जीतकर सांसद बने

     

     

    ज्ञात होगी कि 2019 में बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय किया था 2019 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम अकले चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्हें सिर्फ तीन सीटों पर ही जीत मिली. इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से बीजेपी में जाने का फैसला किया और पार्टी ने तीन विधायकों में से दो बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को निलंबित कर दिया और पार्टी का विलय बीजेपी में कर दिया. बीजेपी ने उन्हें विधायक दल का नेता बनाया लेकिन सदन में उसे अभी तक मान्यता नहीं मिली है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSCO समिट में PM मोदी ने पाकिस्तान को बिना नाम लिए सुनाई खरी-खरी, कहा- कुछ देश आतंकियों को पनाह दे रहे
    Next Article आनंद मार्ग एवं स्वर्गीय रेखा देवी स्मृति के रक्त दान शिविर में दाताओं के बीच प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.