Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन सुराज पदयात्रा का आगाज, प्रशांत किशोर ने कहा कि जन भागीदारी से तैयार करूंगा बिहार के विकास का रोडमैप
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    जन सुराज पदयात्रा का आगाज, प्रशांत किशोर ने कहा कि जन भागीदारी से तैयार करूंगा बिहार के विकास का रोडमैप

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विकास कुमार यादव की रिपोर्ट
    समस्तीपुर ,बिहार : बिहार के अवसरवादी नेताओं की कार्यशैली से निराश आम जनता में आशा की किरण जगाने वाले जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से रविवार को नव ऊर्जा के साथ यात्रा का आगाज किया। समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पदयात्रा का उद्देश्य नए बिहार की बुनियाद रखना है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों से बातचीत के जरिए बेरोजगारी, पलायन, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर 15 वर्षों के लिए पंचायत स्तर पर बिहार के विकास का प्लान तैयार करना है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि एक अच्छी सोच व व्यवस्था को लेकर पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। मेरी सोच ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। समाज में अच्छी सोच वाले व्यक्ति की तलाश कर उन्हें प्रेरित करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार आजादी के 75 साल बाद भी सबसे पिछड़ा राज्य है। गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते लोगों का बुरा हाल है। प्रशांत किशोर ने पदयात्रा के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार के लोगों को जमीनी स्तर पर मदद करनी है। लोगों से संवाद के जरिए उनकी समस्याओं को जानना है। बिहार के लोगों के लिए, बिहार के विकास के लिए अगले 15 वर्ष में विकास का विजन भी तैयार करना है।
    बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने पिछले साल 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर बिहार में जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत गांधी आश्रम भितरिहवा से की थी। लेकिन बीते 15 मई को स्वास्थ्य कारणों से यात्रा को कुछ दिनों के लिए इस वादे के साथ स्थगित कर दिया था कि वापस वहीं से शुरुआत करूंगा, जहां रोक रहा हूं। प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से किए वादे को निभाते हुए रविवार को समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड से यात्रा फिर से शुरू की। प्रशांत किशोर अब तक 7 जिलों में 2800 किलोमीटर से अधिक पैदल चल चुके हैं। पिछले साल पदयात्रा की जब शुरुआत हुई थी, तब प्रशांत किशोर ने बताया था पदयात्रा 3500 किलोमीटर की होगी। लेकिन जैसे-जैसे जनता का जुड़ाव होता गया, उसी के साथ जिलों में पदयात्रा का सफर बढ़ता गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के ऊपर उड़े ड्रोन से मचा हड़कंप, एक्शन में एसपीजी और दिल्ली पुलिस
    Next Article मणिपुर हिंसा पर केंद्र सरकार ने SC में दिया जवाब, कहा- हालात में धीरे-धीरे हो रहा सुधार

    Related Posts

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.