Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी आज आएंगे शहडोल, रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन, पकरिया में देसी ठाठ में लेंगे भोजन का आनंद
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    PM मोदी आज आएंगे शहडोल, रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन, पकरिया में देसी ठाठ में लेंगे भोजन का आनंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM मोदी आज आएंगे शहडोल, रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन, पकरिया में देसी ठाठ में लेंगे भोजन का आनंद
    पीएम मोदी का मध्य प्रदेश के शहड़ोल दौरे पर कुदरत का ग्रहण लग गया था, मौसम की बेरुखी ने तय तारीख 27 जून को शहडोल में पीएम मोदी को आने से रोक दिया। लेकिन आज फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल दौरा तय हुआ है। आज पीएम मोदी शहडोल आएंगे और रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड वितरण करेंगे। यदि मौसम ने साथ दिया तो वे शहड़ोल के ग्राम पकरिया में आम के बगीचे में जन जातीय समुदाय के लोगों के साथ भोजन कर संवाद करेंगे, जिसको लेकर प्रशासन ने एक बार फिर अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है।

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहडोल आएंगे और दोपहर 3 बजे से लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड वितरण करेंगे।शहड़ोल जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर लालपुर मैदान में 27 जून को बारिश के कारण कैंसल प्रधानमंत्री पीएम मोदी की सभा अब आज होने जा रही है। इसमें एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। यहां प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए जा रहे हैं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक लालपुर में सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री पकरिया गांव के जल्दी टोला में आदिवासियों के बीच कुछ पल बिताने वाले हैं।

     

     

     

    जिले के पकरिया गांव के जल्दी टोला में आम के बगीचे में ग्रामीण परिवेश में देशी ठाठ के साथ जन जातीय समुदाय के लोगों के साथ शीशम के बने तख़त में बैठकर कजैसे के बर्तन में मिट्टी के बर्तनों में बने आदिवासी अंचल के व्यंजनों कोदो कुटकी भात सहित अन्य व्यंजनों का आदिवासी समुदाय के चिन्हित लोगों के साथ लुफ्त उठाएंगे। साथ ही आदिवासी समुदाय के लोगों को देशी बैठक लकड़ी के बनी खाट (खटिया) में बैठाकर संवाद करेंगे।पीएम मोदी जिस लकड़ी के तखत पर बैठकर देशी ठाठ में भोजन करेंगे वह शहड़ोल जिले की खास सीशम की लकड़ी से तैयार किया गया है। इसके साथ ही जन जातीय समुदाय के लोगों के लिए भी 100 से अधिक खाट (खटिया) मंगाई गई है। खास बात यह भी है कि जिस मिट्टी के बर्तन से पीएम मोदी के लिए खाना बनाया जाएगा, वह मिट्टी के बर्तन शहड़ोल संभाग के उमरिया जिले के चंदिया गांव के मिट्टी से स्थानीय कुम्हारों द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM योगी ने मंत्रियों को दिए निर्देश, कहा- ‘विकास कार्यों में लाए तेजी, खुद करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा’
    Next Article रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और PM मोदी के बीच फोन पर हुई बात, दोनों नेताओं ने इन मुद्दों पर की चर्चा

    Related Posts

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    June 9, 2026

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    June 9, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    वर्ल्ड ओसियन डे के मौके पर “पुनीत सागर अभियान 2026” के तहत नदी सफाई अभियान चलाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.