Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहाड़ी दरकने से फंसे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री
    Breaking News Headlines

    पहाड़ी दरकने से फंसे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चमोली. उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। गुरुवार सुबह बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास पहाड़ी दरकने की वजह से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। मार्ग बाधित होने के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने जाने वाले सैंकड़ों तीर्थयात्री और वाहन फंस गए हैं।

     

    मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन तक लगातार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली गोपेश्वर में कल रात से ही तेज बारिश हो रही है। इसके कारण आज सुबह के समय बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया और नदी में भी गिरा। प्रशासन ने हालांकि बदरीनाथ राजमार्ग को खोलने के लिए आधनिक मशीनों को लगाया गया है। दो स्थानों पर पहाड़ी टूटने से बोल्डर , मलवा, पत्थर, पेड़ सड़क पर आने से भारी दिक्कत सामने आ रही है।

     

    प्रशासन ने हालांकि बताया कि आज रात आठ बजे तक राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चलने की संभावना है। जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया सड़क सुचारू करने का कार्य जोरों पर है। रात आठ बजे तक हाइवे सुचारू होने की सम्भावना है। यात्रियों को यह जानकारी दी गई है। बाधित स्थानों पर लगातार मशीनें मलबे और बोल्डरों को हटाने में जुटी हुई है। हाईवे बाधित होने से सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे हुए है। पुलिस, प्रशासन ने हालांकि पानी, बिस्कुट बांट कर यात्रियों को सहायता पहुंचाई है। पानी का टैंकर भी भेजा गया है। राजमार्ग के बंद होने से यात्री खासे परेशान रहे। चिलचिलाती धूप में यात्रियों को भोजन, पानी, शौच आदि के लिए भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गोपेश्वर नगर में आज सुबह भारी बारिश के कारण मलबा आने से पार्किंग में खड़े तीन वाहन मलबे में दब गए। नेगवाड़ मोहल्ले में तीन वाहन पार्किंग में खड़े थे। जहां बारिश के चलते काफी मलबा गाड़ियों के ऊपर आ गया। बमुश्किल लोगों ने मलबा हटाकर अपनी गाड़ियां निकाली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरसोई गैस से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, कल से बदल जाएंगे ये 5 नियम
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हुल दिवस पर सरकार पर साधा निशाना दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.