Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रशासनिक चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ईद उल अजहा
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    प्रशासनिक चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ईद उल अजहा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चेरियाबरियारपुर ,बेगुसराय ;गुरुवार को मुस्लिम आस्था का महत्वपूर्ण पर्व ईद- उल- अजहा प्रशासन के सख्त चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों समेत ईदगाहों में नमाज अदा की। अमन चैन की दुआएं मांगी वही एक दूसरे को गले मिल कर शुभकामनाएं दी। मौके पर मस्जिदों में इमाम ने पर्व की महत्ता, कुर्बानी की महत्ता व पर्व के इतिहास की जानकारी देते हुए एक दूसरे पर कुर्बान होने की अपील करते हुए संकल्प दुहराया। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने बकरे की कुर्बानी दी और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर गोश्त का बंटवारा कर पर्व में हिस्सा लिया । पर्व को लेकर हर जगह प्रशासनिक व्यवस्था चौकस दिखी। विभिन्न चौक चौराहों, मस्जिदों, ईदगाहों समेत अन्य जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल व दंडाधिकारी मुस्तैद रहे। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।उक्त त्योहार के अवसर पर अहले सुबह से ही लोगों मे जबरदस्त उत्साह देखा गया। मुस्लिम अकीदतमंद सुबह सवेरे नहा-धोकर ईदगाह एवं मस्जिदों में पहुंचे। तथा ईद-उल- जुहा की नमाज अदा की। नमाज से पूर्व जामा मस्जिद मेहदाशाहपुर एवं चेरियाबरियारपुर के इमाम ने ईद उल अजहा के फजाइल व बरकात से रोसनाश कराते हुए हरेक साहिबे नेसाब को खुशदिली के साथ खुदा की राह में कुर्बानी का नजराना पेश करने की अपील की। साबिक इमाम ने कहा खुदा ने अपनी मुकद्दस किताब कुरान करीम में फरमाया है अल्लाह के पास ना तो तुम्हारे कुर्बानी के जानवरों का खून पहुंचता है और ना ही गोश्त, बल्कि उसके पास तो सिर्फ तुम्हारी नीयत पहुंचती है। उन्होंने कहा कुर्बानी के जानवर का खून जमीन पर गिरने से पहले ही अल्लाह ताला के यहां कुबूल हो जाती है। वहीं ईद-उल-जुहा की नमाज के उपरांत लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर, अपने पुराने सारे गिले-शिकवे को भुलाते हुए ईद की मुबारकबाद पेश की। जबकि पूरे देश में अमन व अमान के साथ शांति और भाईचारे के लिए रब के हुजूर हाथ फैलाकर दुआएं मांगी।वहीं कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में तक्सीम कर एक हिस्सा गरीब-गुरबा व फोकरा व मसाकीन के बीच तकसीम करने, दूसरा हिस्सा अपने सगे-संबंधियों मे वितरण करने, जबकि तीसरा हिस्सा स्वयं अपने घर में खाने की तलकीन की गई।मिली जानकारी अनुसार पबड़ा, कमला, मेहदाशाहपुर, मंझौल, शिवरी, चेरियाबरियारपुर, सकरबासा , बसही सहित अन्य पंचायतों में त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद दिखे।चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार एवं मंझौल ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल गश्त करते दिखे। जबकि सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में सुरक्षाबल मुस्तैद नजर आये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रोत्साहन राशि मानहानि मामला :मुश्किल मे विधायक सरयू राय, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
    Next Article तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा चालक को रौंदा , मौके पर हुई मौत

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.