Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा- आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा के सदस्यों द्वारा आसनसोल रविंद्र भवन में रामलला की माता नाटक देखने की तैयारी जोरों पर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा- आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा के सदस्यों द्वारा आसनसोल रविंद्र भवन में रामलला की माता नाटक देखने की तैयारी जोरों पर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा- आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा के सदस्यों द्वारा आसनसोल रविंद्र भवन में रामलला की माता नाटक देखने की तैयारी जोरों पर।

    आसनसोल के रविंद्र भवन में
    3 जुलाई, संध्या- 6:00 से 8:00 बजे

    आर्ट ऑफ लिविंग के इंटरनेशनल आश्रम के नाटक मंडली द्वारा रचित नाटक- “राम लला की माता” जो इस समय भारतवर्ष के प्रमुख शहरों में अपना नाटक प्रस्तुत कर लोगों में एक नई सकारात्मक सोच का निर्माण कर रहे हैं। माता कैकई और मंथरा ने साधारण राजकुमार श्रीराम को
    मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र बनाने के लिए युगो कि कलंक को हंसते-हंसते अपने माथे कैसे ले लिया– रामलला की माता नाटक में दर्शाया गया है। एक माँ ही संतान का चरित्र को गढती है, वह एक माँ ही तो थी – जिसने साधारण राजकुमार श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र बना दिया और युगों की कलंक को हंसते-हंसते स्वीकार कर लिया।
    माता कैकई मंथरा और माता कौशल्या के अनोखे त्याग और बलिदान की कहानी जिसे आर्ट ऑफ लिविंग के आश्रम मंडली द्वारा रचित नाटक को देखने के लिए जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों में उत्सुकता देखी जा रही है। आसनसोल आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ टीचर – अर्चन रॉय ने जामताड़ा आकर जामताड़ा इकाई के सदस्यों से आसनसोल के रविंद्र भवन में आकर बच्चों के साथ नाटक देखने का अपना सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसा नाटक देखना चाहिए जिससे सकारात्मक सोच में वृद्धि हो एवं बच्चों में पॉजिटिव सोच एवं अच्छे संस्कार का निर्माण हो ।
    जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने बताया की राम लला की माता का सारांश सोशल मीडिया में सुनने के बाद जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य- महिला,पुरुष अपने अपने साथ अपने बच्चों को ऐसे नाटक देखने के लिए आसनसोल जाने का साधन अपना-अपना सुविधानुसार कर रहे हैं, संभवत यहां से 50 की संख्या में लोग आसनसोल के रविंद्र भवन जाकर रामलला की माता नाटक को देखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article500 चारपहिया वाहन व 1000 से अधिक दोपहिया वाहन से लखीसराय रैली में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे कार्यकर्ता: राजीव वर्मा
    Next Article 29 जून को लखीसराय में अमित शाह की ऐतिहासिक रैली, सुशील मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.