चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय :29 जून को लखीसराय में आयोजित होने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए भाजपा बेगूसराय के द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज भाजपा नेता सर्वेश सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में सभी बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, विधायक सुरेंद्र मेहता, विधान पार्षद सर्वेश कुमार ,निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार ,जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू रौनक कुमार, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार आदि मौजूद थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि बेगूसराय जिले से करीब 500 चारपहिया वाहन 1,000 से अधिक दोपहिया वाहन से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता लखीसराय की रैली में शामिल होने जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुंगेर लोकसभा के लखीसराय में आयोजित देश के गृह मंत्री अमित शाह जी की हुंकार रैली ऐतिहासिक होगी। बेगूसराय के लोग भी अपने नेता को सुनने के लिए काफी उत्सुक हैं एवं काफी तादाद में वह लोग अपने नेता को सुनने लखीसराय जाएंगे ।