Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में करें सत्ता परिवर्तन , चिराग को बनाए मुख्यमंत्री :अरुण कुमार सिंह
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार में करें सत्ता परिवर्तन , चिराग को बनाए मुख्यमंत्री :अरुण कुमार सिंह

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छौराही ,बेगूसराय :-प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकंबा के पंचायत भवन परिसर में रविवार को लोजपा रामविलास पार्टी सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में किया
    गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने किया संचालन दानिश आलम और कैलाश पासवान ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के विस्तार को लेकर आज शंख नाद किया गया है। बिहार के भावी मुख्यमंत्री चिराग़ पासवान सह लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 2025 में नितिश कुमार को उखाड़ कर फेंक देना है। उन्होंने ऐतिहासिक सदस्यता अभियान की शुरुआत को अपने कार्यकर्ताओं की कामयाबी कहा है। नितिश कुमार पर तंज कसते कहा कि चुनौती ज़मीर बचाने का है। बिहार को जहन्नुम में कर दिया है बेरोजगारी महंगाई अफसर शाही चरम सीमा पार कर दिया है। शिक्षा को खिलौना बनाकर देश के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। मुजफ्फरपुर बाल गृह की चर्चा करते हुए कहा की गरीब के बच्चे का व्यापार बलात्कार मामले में संलिप्त अपने विधायक को हमेशा बचाने का काम किया है।आम जनता से बिहार में सत्ता परिवर्तन करते हुए चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया है। वही प्रदेश प्रधान महा सचिव संजय पासवान ने कहा कि बिहार के बद हाली के जिम्मेदार बिहार के मुखिया नीतीश कुमार हैं आम जनता जनसमस्याओं से जूझ रही है जिसे कोई देखने बाला नही है उन्होंने बिहार की कमान चिराग पासवान को देने की अपील की।जिला प्रभारी अभय कुमार सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष राम विनोद पावन,संजय रविदास सदस्यता प्रभारी , अजय कुमार युवा जिला अध्यक्ष, दीपक पासवान जिला सचिव कुमार ,अनिल जिला विस्तार प्रमुख ,अरविंद दास जिला सदस्यता प्रभारी, सुजीत पासवान लोजपा नेता ने अपने संबोधन में चिराग पासवान को भावी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार करने और नीतीश कुमार को बिहार से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह दिलीप पासवान समाजसेवी दिनेश पासवान कन्हैया चौधरी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक, विधायक मद से संचालित योजनाओं पर हुआ विचार विमर्श
    Next Article स्वच्छता उपयोगिता शुल्क लेने हेतु नावकोठी पंचायत भवन में बैठक

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.