Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयमंगलागढ़ स्थित कावर वनक्षेत्र से युवक का शव हुआ बरामद
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    जयमंगलागढ़ स्थित कावर वनक्षेत्र से युवक का शव हुआ बरामद

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मंझौल, बेगूसराय: शनिवार की अहले सुबह मंझौल ओपी क्षेत्र के काबर वनक्षेत्र में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है सुबह सवेरे जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गए लोगों ने एक युवक की शव को जंगल में फेंका हुआ देखकर आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी. वहीं मंझौल ओपीध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शव को कब्जे में ले लिया. तथा कागज़ी खानापूर्ति के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. इससे पूर्व मंझौल ओपी पर सैंकड़ों लोग पहुंचे. तथा शव को देखकर शिनाख्त करने का प्रयास किया. परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. ओपी अध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे सदर अस्पताल में शव की शिनाख्त हो गई है. उन्होंने बताया मटिहानी प्रखंड के रामदिरी पंचायत अंतर्गत आकाशपुर गांव निवासी महेश्वर सिंह के पुत्र आलोक कुमार के रूप में शव की शिनाख्त हुई है. युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से जयमंगलागढ़ स्थित कावर के वनक्षेत्र मे ले जाकर फेंक दिया गया है. युवक के सिर गोली की सुराख स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है. शव के पास से पुलिस ने शराब की बोतल एवं यूज एंड थ्रो ग्लास भी बरामद किया है. ओपीध्यक्ष की मानें तो पुलिस हरेक बिंदुओ पर जांच पड़ताल में जुट गई है. युवक अपराधिक प्रवृत्ति का था या नहीं यह रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के विकास के लिए कृषि के विकास के साथ-साथ एमएसएमई सेक्टर के विकास की है आवश्यकता – राज्यपाल
    Next Article छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति होती है सचिन मेहता

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.