Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा हरित ग्राम योजना में लक्ष्य से दोगुना उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त ने जताई खुशी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बिरसा हरित ग्राम योजना में लक्ष्य से दोगुना उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त ने जताई खुशी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसा हरित ग्राम योजना में लक्ष्य से दोगुना उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त ने जताई खुशी
    —————————-
    *▪️भूमि चिन्हितीकरण में 200 फीसदी का लक्ष्य प्राप्त करना ऐतिहासिक, धरातल पर भी जल्द उतारें*

    *▪️सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, बीडीओ, सीओ, जिला टास्क फोर्स, जेएसएलपीएस व पूरी टीम को बधाई*
    *…श्री मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त*
    —————————

    पूर्वी सिंहभूम जिला में बिरसा हरित ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर किए जा रहे व्यापक प्रयास के सुखद परिणाम परिलक्षित हुए हैं । राज्य द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले को फेज 2 में 1100 एकड़ में बिरसा हरित ग्राम योजना क्रियान्वित किए जाने का लक्ष्य दिया गया था जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों को शुरू में 1850 एकड़ का लक्ष्य दिया गया वहीं बाद में लाभुकों की संख्या को देखते हुए उसे संशोधित कर 2200 किया गया । सभी प्रखडों के वरीय प्रभारी, बीडीओ, सीओ, जिला टास्क फोर्स, जेएसएलपीएस व प्रखंड स्तरीय पूरी टीम के दो दिनों के मेहतन तथा फील्ड में लगातार कैम्प किए जाने का परिणाम है कि अबतक 2135.25 एकड़ भूमि को चिन्हित किया जा चुका है । पिछले दो दिनों में 921 ग्राम सभा आयोजित हुए वहीं 98 एकड़ भूमि में बागवानी की योजना क्रियान्वित किए जाने की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है।

    शनिवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से आहूत एक बैठक में उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के क्रियान्वयन में लगी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने अपनी क्षमता से परे जाकर मेहनत किया है जिसके लिए विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं । बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह उपस्थित थीं । उप विकास आयुक्त ने कहा कि उपायुक्त महोदया के मार्ग दर्शन अनुसार इस शुरूआत को धरातल पर भी जल्द उतारें, इसके लिए अभी से लग जाएं । उन्होने कहा कि प्रखंडों ने जितने भूमि का चयन किया है सभी का वर्क एंट्री मनरेगा पोर्टल पर दिनांक 26/6/23 तक करा लें। 28/6/23 तक उक्त योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जानी है । उक्त के पश्चात योजना को जियो टैग करते हुए, मस्चर रोल जेनरेट करा देना है तथा गड्ढा खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा जिससे बागवानी के साथ मानव दिवस सृजन में भी बढ़ोत्तरी की जा सकती है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार 4 मामले निष्पादित
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित कार्यालय में सुबह-सुबह जनता दरबार लगा कर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुन किया निदान

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.