Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार कर रही है जन भावनाओं के साथ खिलवाड़,शिक्षकों को मिले बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा-जि.प.:प्रवीण शेखर
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बिहार सरकार कर रही है जन भावनाओं के साथ खिलवाड़,शिक्षकों को मिले बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा-जि.प.:प्रवीण शेखर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

    बेगुसराय :राज्य के नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने के लिए सरकार एवं शिक्षक संगठन आमने-सामने लड़ने के विचार में आ चुकी है। एक तरफ जहां कई शिक्षक संगठन एवं शिक्षक अभ्यर्थियों ने न्यायालय के तरफ अपना रुख किया है तो दूसरी ओर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अपने चौथे चरण के आंदोलन में जनप्रतिनिधि एवं आम जनों से हस्ताक्षर समर्थन लेने में जुटी हुई है।न्यायालय ने इस संदर्भ में सरकार से जवाब मांगते हुए 29 अगस्त अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की है।इधर तेघरा अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा, नगर परिषद बरौनी, बरौनी 3 बरियारपुर आदि क्षेत्रों में शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों से हस्ताक्षर एवं समर्थन जुटाया।शैक्षिक परिषद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला संयोजक अपना शास्त्री के नेतृत्व में शिक्षक श्री राम सिंह,भुवनेश्वर दास,नितेश कुमार,रामचंद्र पोदार एवं मंसूरचक प्रखंड सचिव धर्मेंद्र कुमार सहित दर्जनों शिक्षकों ने बरौनी नगर7 परिषद, बरौनी 3 पंचायत,बरियारपुर आदि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कराया।शिक्षक संगठन के मांगों का समर्थन करते हुए जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 के जिला पार्षद प्रवीण शेखर बिक्कू ने कहा कि किसी भी सरकार को जनभावना एवं सामाजिक सरोकार का जरूर ख्याल रखना चाहिए। एक तरफ बिहार के लाखों शिक्षक वर्षों से समाज की उन्नति के लिए अपना श्रम सहयोग दे रहे है तो दूसरी और सरकार को भी शिक्षकों के मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए बिना शर्त राज्य करने का दर्द है देना चाहिए।जनप्रतिनिधि समर्थन हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व कर रहे हो ना शास्त्री ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंकुशता की पराकाष्ठा को पार कर चुकी है अंबेडकर के सिद्धांतों को भुला कर के अपनी मनमर्जी से निर्णय ले रही है। जनप्रतिनिधियों एवं जन भावनाओं का मजाक उड़ाना लोकतंत्र का अपमान है इसलिए नीतीश सरकार तुरंत अपने निर्णय को वापस लेते हुए शिक्षकों को राज्य करने का दर्जा दे।इधर तेघरा नगर परिषद क्षेत्र में संयोजक संगीता कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड सचिव रवि कुमार अनुमंडल सचिव पंकज कुमार शिक्षक प्रभात कुमार अनंत ओझा आदि शिक्षकों ने मुख्य पार्षद सोनाली भारती उप मुख्य पार्षद आसमा खातून मुकेश कुमार आदि वार्ड पार्षदों का समर्थन हस्ताक्षर लिया इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 को लेकर समाज में किसी प्रकार कोई उत्साह नहीं है क्योंकि पूर्व से एसटीइटी उत्तीर्ण है शिक्षक अभ्यर्थी जिनको नियोजन पत्र मिलना था उन्हें फिर से परीक्षा के लिए बाध्य किया जा रहा है तथा वर्षों से शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं उन्हें भी राज्य कर्मी का दर्जा प्राप्त करने के लिए परीक्षा का प्रावधान किया गया है यह व्यवहारिक एवं संवैधानिक नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी जंक्शन पर स्काउट एंड गाइड ने चलाया निःशुल्क जल सेवा
    Next Article एकदिवसीय कबीर पंथ सम्मेलन का आयोजन

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.