दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
बेगुसराय :शुक्रवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाईड जिला संघ गरहरा के द्वारा बरौनी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में निःशुल्क यात्रियों को पानी पिलाने का कार्यक्रम सुरु किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सोनपुर प्रसन्ना कात्यायन के निदेशन में ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है।स्काउट एंड गाईड के जिला सचिव जीवानन्द मिश्रा ने बताया कि ये कार्यक्रम बरौनी से गुजरने वाली गाड़ियों जैसे वैशाली एक्सप्रेस, टाटा छपरा एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस,नाहर लगुणं, पूरी जयनगर,अवध असम एक्सप्रेस, दरभंगा सिकंदरा बाद एक्सप्रेस में निःशुल्क पानी पिलाने का कार्यक्रम शुरू किया गया।इस कार्यक्रम का शुरुआत जिला आयुक्त गाईड डॉ शालिनी जैन,जिला आयुक्त स्काउट डॉ कमल कुमार भगत,राजेश रंजन सहाय एरिया मैनेजर ,डीसीआई अमीर साह ने किया।कार्यक्रम का नेतृत्व डिओसी मनीष कुमार कर रहे थे।मौके पर बिपिन कुमार पांडु,शत्रुघ्न प्रसाद,संजयकुमार,प्रांजल,नागमणि,स्वाति कुमारीं,खुशबू कुमारीं,रूबी कुमारीं,राधेश्याम के अलावे दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।


