Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेघड़ा में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का एसडीओ ने किया उद्घाटन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    तेघड़ा में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का एसडीओ ने किया उद्घाटन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    तेघरा ,बेगुसराय :नगर पार्षद कार्यालय तेघड़ा के समीप स्टेशन रोड में प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामकृष्ण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व संचालक राकेश कुमार ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। उद्घाटन के मौके पर तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि जन औषधि केंद्र लोगों को सस्ता स्वास्थ सेवा प्रदान करती है। और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की शुरुआत लाभार्थियों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए की गई है। श्री कुमार ने कहा कि जन औषधि केंद्रों में उपलब्ध दवा सामान्य रूप से बाजार की तुलना में 50 से 90% कम कीमत पर उपलब्ध है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामकृष्ण ने बताया कि तेघड़ा जैसे छोटे शहर में जेनेरिक दवा उपलब्ध हो जाने से गरीबों को फायदा होगा ,लोगों को कम कीमत और उचित मूल्य पर जेनेरिक दवाएं मिलेगी विशेष रुप से गरीब और वंचित लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर दवाएं उपलब्ध होने से राहत मिलेगी इस केंद्र से दवाओं की खरीदारी से खर्च को कम से कम किया जा सकता है। केंद्र संचालक राकेश कुमार ने बताया कि बाजार के मुकाबले जेनेरिक दवाओं से रोगियों को 50 से 90% तक की बचत होगी मौके पर जन औषधि केंद्र के जिला संयोजक, अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ संजय कुमार चौधरी, डॉक्टर राजीव कुमार, लेखापाल विनय कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग कुमार, आधार पुर के मुखिया प्रतिनिधि चंद्र भूषण सिंह उर्फ बौघु सिंह, हरिवंश सिंह, के अलावे भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUSA में हुई बिग डील, जीई एयरोस्पेस और एचएएल के बीच करार, आईएएफ के लिए बनाएगा लड़ाकू जेट इंजन
    Next Article असम में बाढ़ से हाहाकार, एक लाख से अधिक लोग प्रभावित, घर बहने से स्थानीय लोग बेहाल

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.