Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने दो घरों को जलाकर किया राख, लाखों की संपत्ति नुकसान।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने दो घरों को जलाकर किया राख, लाखों की संपत्ति नुकसान।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 22, 2023Updated:June 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दीपक कुमार की रिपोर्ट

    बछवाड़ा,बेगूसराय एक तरफ तप तपाटी गर्मी का तापमान तो दूसरी तरफ आग की ज्वाला में जलकर दो लोगों का घर राख हो गया है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में बुधवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने दो घरों को जलाकर राख कर दिया है। आग की चपेट में आने से अनाज,कपड़ा,बर्तन समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सर्वप्रथम मंटून राय के घर में आग लगी और देखते ही देखते आग की लपेट ने दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। परंतु आग की धधकती ज्वाला को काबू कर पाना मुश्किल था। जिसके बाद घटना की सूचना अग्निशामक टीम को दी गई। जहां अग्निशामक टीम ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्रों में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन शार्ट सर्किट की चिंगारी से कई घर जलकर राख हो रहे हैं। परंतु बिजली विभाग मामले को लेकर कोई संज्ञान नहीं ले रही है वहीं इस घटना में पीड़ित वार्ड संख्या एक निवासी स्वर्गीय रामचंद्र राय की पत्नी सुखिया देवी,मंटून राय एवं भरत लाल यादव के घर में रखा अनाज,कपड़ा,बर्तन समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया है। स्थानीय मुखिया उदय कुमार राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने दो घरों को जलाकर राख कर दिया है। आग की चपेट में आने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। उन्होंने कहा कि आए दिन क्षेत्रों में शॉर्ट सर्किट से कई घटनाएं घट रही है। लेकिन बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मुखिया उदय कुमार राय ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए अभिलंब सरकारी सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही निजी तौर पर पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान किया। वही घटना की सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार राय,समाजसेवी मुकेश राय समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों का ढाढस बढ़ाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिगड़ती विधि व्यवस्था और थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर की चर्चा
    Next Article बेगूसराय में इनकम टैक्स का छापा व्यवसायी दबंग मंत्री के सम्बन्धी

    Related Posts

    विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर के महेश मिश्रा का चयन

    November 12, 2026

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    November 12, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर के महेश मिश्रा का चयन

    Dafabet Casino Online App & Mobile Guide for Indian Players

    Dafabet VIP Guide: Unlock Exclusive Perks for Indian Players

    Pistolo Casino Bonus – Πλήρης οδηγός: εγγραφή, KYC, πληρωμές, mobile app & ασφάλεια

    Pistolo Casino Com – Πληρωμές, Μεθόδους Κατάθεσης & Γρήγορες Αναλήψεις στην Ελλάδα

    Pistolo Greece – οδηγός εφαρμογής και κινητής εμπειρίας

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.