दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
तेघरा ,बेगूसराय :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तेघड़ा गोशाला एवम ब्रह्माकुमारीज के सौजन्य गोशाला परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित की गई। इस योग कार्यक्रम में काफी संख्या लोगो ने भागेदारी निभाई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गौशाला समिति के अध्यक्ष सह अनुण्डलधिकारी राकेश कुमार, गोशाला समिति सचिव शिव कुमार केजरीवाल,प्रजापति संस्था तेघड़ा आशा बहन पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार्,पूर्व विधायक ललन कुँवर,लोक गायक सच्चिता नंद पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसडीओ राकेश कुमार ने कहा योग प्राणायाम,एवम भारत के प्राचीन राजयोग के अभ्यास द्वारा अपने तन,मन को स्वस्थ एवम तंदुरुस्त रखने एवम परमात्मा के किरणों तले उनसे असीम शांति एवम शक्ति पाने के लिये सभी लोगो हेतु योग ही ऐसा विधि है ।जिससे लोग लम्बी उम्र तक स्वस्थ रह सकते है। आशा बहन ने कहा कि योग हमे स्ट्रेस से स्ट्रेंथ की और, नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखता है।यह अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है।विज्ञान ने यह साबित किया हैकि योग के माध्यम से ह्रदय, मस्तिष्क और अंतः ग्रन्थियां शहीत शरीर के कई अंगों के कार्यो पर आप नियंत्रण पा सकते है। स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं योग की ओर रुख कर रही है। यही नही अब दिव्यांग सम्रग व्यक्तित्व विकास तनाव दूर करने मन को स्थिरता प्रदान करने हेतु योग का सहारा ले रहे है।
सचिव शिवकुमार केजरीवाल ने कहा कि योग करने तन मन दोनों स्वस्थ रहते है। योग करने की कोई उम्र सीमा नही है इसे छोटे बच्चे,युवा,एवम वरिष्ठ लोग कर सकते है। इसके लिए कोई जगह निश्चित नही है कही भी बैठ कर इसको कर सकते है। यह एक प्राचीन विधि है जिसे पहले ऋषि मुनि करते मगर इसकी अहमियता को लोग समझ गए जिससे सभी लोगो ने योग करना शुरू कर दिया है। आगे उन्होंने कहा कि गोशाला परिसर में वर्षो योग गुरु की देख रेख सुबह में योग कराया जाता है। डॉक्टर भी इलाज करने में दवा लेने के साथ योग करने की सलाह देते है। इस अवसर पर एसडीओ ने बृक्षारोपण भी किया।मोके पर गोशाला समिति ,श्याम शर्मा,,भगीरथ सिंह, शहीत अन्य लोग मौजूद थे।

