Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डुमरा सीओ को निगरानी टीम ने घुस लेते हुए दबोचा
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    डुमरा सीओ को निगरानी टीम ने घुस लेते हुए दबोचा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चंदन सिंह की रिपोर्ट
    सीतमाढ़ी: बिहार में लगातार कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी या अधिकारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहा हैं. विजिलेंस की टीम ऐसे कर्मचारी और अधिकारियों पर सख्ती से नजर रख रही है. इसी कड़ी में मंगलवार (20 जून) की सुबह सीतामढ़ी के डुमरा सीओ चंद्रजीत प्रकाश को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.25 हजार रुपये रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा गया है. बताया गया कि इस रिश्वतखोर अधिकारी को कैलाशपुरी स्थित आवास से पकड़ा गया है. सीओ की गिरफ्तारी की खबर धीरे-धीरे फैल गई और सोशल मीडिया पर सर्किल ऑफिसर के बारे में तरह-तरह की बातें होने लगीं.

    *आदेश को नजरअंदाज करता था सीओ*
    निगरानी के अधिकारी गोपाल कृष्ण ने सीओ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बताया गया कि डुमरा के रामपुर परोरी गांव के गौरीशंकर सिंह की जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है. उन्होंने डीएम के यहां दो बार वाद दायर कर शिकायत की थी. दोनों बार उनके पक्ष में फैसला हुआ था. साथ ही डुमरा सीओ को अतिक्रमण खाली कराने का आदेश दिया गया था. दोनों आदेश को सीओ द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया था.

    *निगरानी में की गई थी रिश्वत मांगने की शिकायत*
    बताया गया कि डुमरा अंचलाधिकारी चंद्रजीत प्रकाश जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते थे. यानी आवेदक की सीओ एक नहीं सुनते थे. इसके बाद जाकर आवेदक ने निगरानी विभाग से इसकी शिकायत की थी. आज मंगलवार की निगरानी की टीम ने सीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया.
    कहा जा रहा है कि गौरीशंकर ने सीओ से कहा था कि अतिक्रमणमुक्त कराने के बदले में जो कहेंगे वह दिया जाएगा. यह सुनकर सीओ ने हां कर दिया था. 50 हजार रुपये में डील की बात कही गई थी. इसके बाद गौरीशंकर ने ही शिकायत कर दी.
    बता दे कि सीओ महिला कर्मचारी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी सोशल मीडिया में।खूब वायरल हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मना राहुल गांधी का जन्मदिन
    Next Article SC ने खारिज की पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका, पंचायत चुनाव में होगी केंद्रीय बलों की नियुक्ति

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.