दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
बेगुसराय : कांग्रेस भवन बेगूसराय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आन बान और शान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ज़िला कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह सार्जन जी ने इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आज के दिन यह संकल्प लेना है कि 2024 के आम चुनावों में हम सभी मिल कर श्री राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें। हम सभी उनके भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में लंबी आयु की कामना करते हैं तथा उन्होंने हमलोगों को जो ज़िम्मेदारी दी है हम उनके निर्देशन मे सफलतापूर्वक अपनी ज़िम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। इस जन्मदिन के अवसर पर रामबिलास सिंह, नारायण सिंह, शशि शेखर राय,रामचन्द्र सिंह,सोशल मीडिया सेल प्रदेश नेता मोहित सिंह,मिथिलेश कुमार झा, शांति देवी, पूर्व जिला सचिव रणजीत कुमार मुखिया जी,मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुंवर, अल्पसंख्यक नेता मो. मतीन,बेगूसराय जिलाध्यक्ष कुश्मेश कुमार, युबा अध्यक्ष राहुल कुमार, युबा नेता मन्नु भारती, स्वप्निल सोनू, बिक्रम कुमार,अभिषेक कुमार, आदि उपस्थित रहे।

