Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रीस बोट हादसा में 300 पाकिस्तानियों की मौत हुई थी, 9 गिरफ्तार, पीएम शाहबाज बोले- दोषियों को कड़ी सजा देंगे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ग्रीस बोट हादसा में 300 पाकिस्तानियों की मौत हुई थी, 9 गिरफ्तार, पीएम शाहबाज बोले- दोषियों को कड़ी सजा देंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ग्रीस बोट हादसा में 300 पाकिस्तानियों की मौत हुई थी, 9 गिरफ्तार, पीएम शाहबाज बोले- दोषियों को कड़ी सजा देंगे
    इस्लामाबाद. ग्रीस के पास 14 जून को नाव डूबने की घटना में पाकिस्तान के 300 लोगों की मौत हुई है. पाकिस्तान की लोकल मीडिया ने ये जानकारी दी है. पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक नाव में पाकिस्तान के 400, मिस्र के 200, सीरिया के 150 लोग सवार थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हादसे में पाकिस्तानी नागरिकों की मौत पर दुख जताया है.

    उन्होंने कहा- मानव तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. ये एक जघन्य अपराध है. इसके बाद पाकिस्तान ने पीओके से 9 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन पर गैर-कानूनी तरीकों से पाकिस्तान के लोगों को यूरोप पहुंचाने की कोशिश करने के आरोप हैं. पाकिस्तान ने लोगों की मौत पर आज राष्ट्रीय शोक रखा है.

     

    पाकिस्तान के लोगों को जानबूझकर मरने के लिए नाव के नीचे वाले हिस्से में भेजाशाहबाज शरीफ ने ग्रीस में पाकिस्तान की ऐंबैसी के हवाले से बताया है कि बोट हादसे में बचाए गए 12 लोग पाकिस्तान के भी हैं. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से मरने वालों की संख्या नहीं बताई गई है. वहीं, हृ के मुताबिक बोट में 400 से 750 लोग मौजूद थे. इनमें 200 से ज्यादा पाकिस्तान के थे. अभी तक 78 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. जबकि 500 लोग लापता हैं.

    माना जा रहा है कि इनमें से किसी के भी जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है. वहीं, द गार्जियन ने हादसे में जिंदा बचे लोगों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के लोगों जानबूझकर नाव के नीचे वाले इलाके डॉक में भेजा गया, जहां बचने की संभावना न के बराबर होती है. बोट में मौजूद लोगों ने ऐसा जानबूझकर किया.

     

     

     

    तस्करों को यूरोप पहुंचाने के लिए दिए थे 6 लाख रुपए

    पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक पीओके के तस्कर लोगों को यूरोप भेजने का सपना दिखाकर उन्हें पहले लीबिया भेजते हैं. फिर बोट के जरिए गैर-कानूनी तरीकों से उन्हें यूरोप में घुसाने की कोशिश की जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तस्कर पाकिस्तान के गुजरात से भी पकड़ा गया है. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक तस्करी कराने वाले एजेंट्स ने लोगों से 6 लाख रुपए लिए थे. सियालकोट के एक व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा एक महीने पहले एजेंट को 6 लाख रुपए देकर इटली के लिए निकला था. अब उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है. वहीं, उनसे पैसे लेने वाला एजेंट भी गायब है.

    2015 के बाद का सबसे बड़ा हादसा

    संयुक्त राष्ट्र संघ की एक एजेंसी (इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन) के मुताबिक ग्रीस के पास 14 जून को नाव पलटने से हुआ हादसा 2015 के बाद का सबसे बड़ा हादसा है. 2015 में लिबिया से इटली जा रही नाव पलटने से 1100 लोगों की मौत हो गई थी. इस तरह की घटनाओं के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर बेहतर जिंदगी की तलाश में यूरोप जाते हैं. ट्यूनिशिया की अथॉरिटीज के मुताबिक 2023 के पहले 3 महीनों में वो गैर-कानूनी तरीके से यूरोप जाने वाले 13 हजार प्रवासियों की नाव को इंटरसेप्ट कर चुके हैं. 14 जून को डूबी नाव का नाम लकी सेलर बताया जा रहा है.

     

     

     

    ग्रीस पर लापरवाही के आरोप

    ग्रीस के पास बोट हादसे के बाद वहां के कोस्टगार्ड्स पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. रिपोर्ट में सामने आया है कि नाव डूबने से पहले कई घंटों तक एक जगह पर ही खड़ी हुई थी. जबकि ग्रीस के कोस्टगार्ड्स का कहना है कि वो लगातार आगे बढ़ रही थी. इसके चलते उन्हें कोई खतरा महसूस नहीं हुआ. वहीं, नाव के मालिक ने बताया कि उसके डूबने के खतरे के बीच कोस्ट गार्ड को अप्रोच किया था. इसकी पुष्टि लॉग बुक से भी हो रही है. हालांकि कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर उन्हें खाने का सामान और पीने का पानी देकर लौट गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर :शीतला मंदिर प्रांगण में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन
    Next Article क्लास 6 से 7 तक के कमजोर बच्चों की 30 जून तक समर कैम्प का संचालन किया जाना हैं :बीईओ

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.